Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : HC ने कहा- कड़वे अनुभवों से हमें सीख लेनी होगी, सभी अस्पतालों को लगाने होंगे ऑक्सीजन प्लांट

दिल्ली : HC ने कहा- कड़वे अनुभवों से हमें सीख लेनी होगी, सभी अस्पतालों को लगाने होंगे ऑक्सीजन प्लांट

faridabadnews24By faridabadnews24May 20, 2021No Comments2 Mins Read

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को राजधानी में सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने 100 या इससे अधिक बेड वाले सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अपनी सामान्य जरूरतों से दो गुणा अधिक क्षमता का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा है, जबकि 50 से अधिक व 100 बेड से कम वाले अस्पतालों को अपनी नियमित जरूरतों के हिसाब से ऑक्सीजन प्लांट लगाने को निर्देश दिया है।

जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की बेंच ने कहा कि महामारी में मौजूदा लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा और इसकी वजह से मरीजों की जान तक चली गई, ऐसे में इस कड़वे अनुभव से हमें सबक लेने की जरूरत है। बेंच ने कहा कि सभी बड़े अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का सबसे उपयुक्त समय आ गया है। बेंच ने कहा कि 100 या इससे अधिक बेड वाले सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन का अपना प्लांट होना जरूरी है।

बेंच ने कहा है कि ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता अस्पताल की समान्य जरूरतों से दो गुणा अधिक होनी चाहिए क्योंकि इससे बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। हाईकोर्ट ने 50 से अधिक और 100 बेड से कम वाले अस्पतालों को भी पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आदेश दिया है। इन अस्पतालों को अपनी समान्य जरूरतों के हिसाब से प्लांट लगाने का आदेश दिया गया है।

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को अस्पतालों के साथ पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के पहलू के बारे में बात करने और इस दिशा में समुचित कदम उठाने को कहा है। बेंच ने सरकार से इस बारे में अगली सुनवाई 27 मई तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने कहा है।

बेंच ने कहा कि इस तरह की महामारी सदी में एक बार आती है और उम्मीद है जल्द ही देर-सबेर हम इसका अंत देखेंगे। हाईकोर्ट ने यह आदेश तब दिया जब केंद्र और दिल्ली सरकार ने पीएसए प्लांट लगाने के बारे में स्टेटस रिपोर्ट पेश की।

all hospitals will have to set up oxygen plants. Delhi: HC said- We have to learn from bitter experiences faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.