Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली वासियों को मिलेगा लाभ, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने किया 100 बेड के कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन

दिल्ली वासियों को मिलेगा लाभ, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने किया 100 बेड के कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2021No Comments4 Mins Read

दिल्ली के विकास मंत्री श्री गोपाल राय ने आज यमुना विहार स्थित अंबेडकर काॅलेज में 100 बेड का कोविड-19 केयर सेंटर का उद्घाटन किया। श्री राय ने कहा कि जीटीबी अस्पताल से अटैच इस सेंटर में 50 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं, जबकि 50 बेड सामान्य हैं। कोई भी कोरोना मरीज हेल्पलाइन नंबर 9717490962 पर काॅल कर डाॅक्टर की सलाह के बाद सेंटर में भर्ती हो सकता है।

दिल्ली सरकार ने सेंटर में डाॅक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन कंसंटेटर समेत सभी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी है। घनी आबादी वाले इस इलाके में लोगों को आइसोलेट होने में दिक्कत आ रही थी। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रख कर यह सेंटर खोला गया है।

दिल्ली के विकास मंत्री श्री गोपाल राय ने आज बदरपुर के यमुना विहार स्थित अंबेडकर काॅलेज में कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन के दौरान कहा कि दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति में सुधार है और कोरोना संकट पहले से अब लगातार कम हो रहा है।

फिर भी आज यहां एक कम्युनिटी कोविड-19 केयर सेंटर खोला गया है, जिसे दिल्ली सरकार और कुछ एनजीओ ने मिलकर शुरू किया है। यह 100 बेड का अस्पताल है, जिसमें 50 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है और 50 बेड सामान्य है।

श्री राय ने कहा कि हम लोगों के पास पूरे इलाके से लगातार यह मांग आ रही थी कि यहां पर छोटे-छोटे घर हैं। कोई कोराना संक्रमित पाया जाता है, तो उसके आइसोलेशन में काफी दिक्कत आती है। इस मांग को देखते हुए यहां यह सेंटर शुरू किया गया है।

अगर किसी को घर पर आइसोलेट होने में दिक्कत है, तो उसे यहां आइसोलेट किया जाएगा। अगर आइशोलेशन के दौरान ऑक्सीजन की दिक्कत होती है, तो यहां ऑक्सीजन की व्यवस्था है और उसको ऑक्सीजन बेड पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इस अस्पताल को जीटीबी अस्पताल से अटैच किया गया है। अस्पताल के डाॅक्टर इस अस्पताल को मॉनिटर कर रहे हैं। अगर किसी को और कोई दिक्कत आती है, उसे जीटीबी में रेफर कर दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में डाॅक्टर और मेडिकल स्टाफ समेत सभी सुविधाएं दिल्ली सरकार की तरफ से मुहैया कराई गई है, जबकि बेड, खाने और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था अलग-अलग एनजीओ और लोगों के सहयोग से की गई है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण में कमी आई है, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को जरूरत पड़ रही है। इस सेंटर के खुलने से स्थानीय लोगों को आइसोलेट किया जा सकेगा और यहां के लोगों को आइसोलेशन में आ रही दिक्कत को दूर किया जा सकेगा।

नार्थ ईस्ट दिल्ली का यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है। यहां छोटे-छोटे घरों में लोग रहते हैं। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। इसलिए लोगों की मांग थी कि ऐसा सेंटर बनाया जाए, जहां अगर हमारे घरों में आइसोलेट होने की जगह न हो, तो वहां पर आइसोलेशन की सुविधा मिल सके।

कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल राय ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि दिल्ली के अंदर लगातार कोरोना के केस घट रहे हैं, लेकिन अभी भी लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए यह सेंटर खोला गया है। इस सेंटर की पहले मंजूरी मिल गई थी और हम लोग पहले ही खोलना चाहते थे, लेकिन दिल्ली में ऑक्सीजन का संकट गहराने की वजह से इसे नहीं खोल पाए थे।

इस सेंटर के खुलने के बाद स्थानीय स्तर पर जो दिक्कत है, वह दूर हो सकेगी। अगर इस सेंटर में कोई भर्ती होना चाहता है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 9717490962 पर कॉल करेगा। यहां के डॉक्टर पहले उससे बातचीत करेंगे और फिर उसे आइसोलेशन में भर्ती होने की जरूरत होगी, तो उसे भर्ती किया जाएगा और अगर उसे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी, तो उसे ऑक्सीजन दिया जाएगा।

श्री राय ने वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में वैक्सीन की कमी तो उजागर है। इस देश के लोगों को जो वैक्सीन मिलनी चाहिए, वह वैक्सीन बाहर भेज दी गई है। केंद्र सरकार के कहने पर यह वैक्सीनेशन सेंटर खोले गए हैं।

केंद्र सरकार ने कहा था कि एक मई से वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध कराने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। हम इतना ही कह सकते हैं कि जल्द से जल्द इस व्यवस्था को बदला जाए, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सके और लोगों को भविष्य के खतरे से बचाया जा सके।

दिल्ली को तो वैक्सीन चाहिए। हमने तो सेंटर ही इसलिए खोला है कि वैक्सीन लगाई जा सके, लेकिन अगर दिल्ली सरकार को वैक्सीन नहीं मिलती है, तो हम इसके लिए सिर्फ अनुरोध ही कर सकते हैं।

Cabinet Minister Gopal Rai inaugurates 100-bed Kovid Care Center Delhiites to get benefit faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.