Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा : आयुष्मान योजना कारगर साबित हो रही गरीबों के लिए, बीमारी में मिल रहा फायदा

हरियाणा : आयुष्मान योजना कारगर साबित हो रही गरीबों के लिए, बीमारी में मिल रहा फायदा

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा में गरीब परिवारों का कोरोना से जीवन बचाने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कारगर साबित हो रही है। प्रदेश में योजना के तहत 5 करोड़ रुपये की राशि कोरोना मरीजों के इलाज पर खर्च की गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि गरीब व्यक्तियों को इस खौफ से भी मुक्ति मिली है कि कोराना हो गया तो क्या होगा, इलाज के लिए पैसे कहां से आएंगे। हरियाणा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 15.50 लाख परिवार पंजीकृत हैं। वे 5 लाख रुपये वार्षिक तक इसमें मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे अनेक गरीब परिवार हैं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य बीमार हो जाए तो उन पर एक तरह से कहर टूट पड़ता है। पैसा न होने से इलाज नहीं हो पाता। उनके पास कोई बीमा भी नहीं होता।

सरकार का उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति को इस पीड़ा से मुक्त करना है। कोविड-19 महामारी की जांच और उपचार को 4 अप्रैल 2020 से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में योजना के तहत 5 करोड़ रुपये कोरोना मरीजों के इलाज पर खर्च किया गया है। प्रदेश में योजना को लागू करने के लिए ‘आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण’ का गठन किया गया है। इस प्राधिकरण ने 11,374 व्यक्तियों की कोविड-19 की जांच व उपचार किया है।

सरकार इलाज के खर्च को देखते हुए इस योजना में सूचीबद्ध कोविड के इलाज के लिए अधिकृत अस्पतालों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि भी प्रदान कर रही है ताकि गरीब के इलाज में पैसे की तंगी के कारण कोई कमी न रह जाए। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के कोविड-19 के उपचार के लिए 261 सूचीबद्ध अस्पताल हैं। जिनमें 68 सरकारी व 193 निजी अस्पताल हैं।

सोनीपत निवासी कमला ने जताया आभार
कोविड-19 को मात देकर घर लौटी जिला सोनीपत निवासी 50 वर्षीय कमला देवी ने इस योजना के तहत इलाज के लिए सरकार का आभार प्रकट किया है। कमला लगभग 2 सप्ताह बाद भगवान दास अस्पताल, सोनीपत से ठीक होकर घर पहुंची। उन्होंने कहा कि इस योजना ने जीवन बचा लिया, क्योंकि इलाज पर अस्पताल ने 38 हजार रुपये का खर्च बताया था, जो उसका परिवार नहीं दे सकता था, क्योंकि वे रेहड़ी लगाकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

 

news source from : amarujala

faridabadnews faridabadnews24 getting benefit in sickness Haryana: Ayushman Yojana proves effective for poor
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.