
हरियाणा: कोरोना की दूसरी लहर के कारण पिछले दिनों हरियाणा भिवानी बोर्ड ने जहां दसवीं के विद्यार्थियों को प्रमोट किया था तो वहीं 12वीं की परीक्षाओं को भी उनके द्वारा स्थगित कर दिया गया था। इसी के चलते अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट के घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं इसको लेकर विद्यार्थी थोड़े कंफ्यूज भी है कि किस प्रकार उनका दसवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो हरियाणा शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट 25 जून के बाद किसी भी वक्त घोषित कर सकता है। इसके साथ ही वह 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा जून के आखिरी सप्ताह में करा सकते है। प्राप्त जानकारी पर गौर करें तो 1 जून को सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं के बारे में निर्णय लेगा। ठीक इसके बाद हरियाणा सरकार भी हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के बारे में निर्णय पर विचार करेंगी।
