
हरियाणा : शादी में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया कि बारात में बाराती और दूल्हे के जानकर होश उड़ गए। शादी के सात फेरों के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ सारे गहने लेकर फरार हो गई। बता दें यह मामला यूपी के प्रतापगढ़ के रानीगंज थाने का है।बारात में और शादी में आए लोग उस समय हैरान हुए जब रश्मों के लिए दुल्हन को घर के लोगों ने खोजना शुरू किया। लेकिन कहीं भी इसका कोई पता नहीं लगा। जिस पर लड़की और लड़के पक्ष में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार लड़की की शादी फतनपुर इलाके के लड़के के साथ तय थी। तय समय के अनुसार शुक्रवार शाम बारात लड़की के घर पहुंची। दूल्हा और दुल्हन ने अग्नि के समक्ष सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं।शादी के बाद बाराती और दुल्हन के परिजनों, रिश्तेदारों की आंख जैसे ही थोड़ी सी झपकी, उसी बीच दुल्हन सारे गहने लेकर घर से फरार हो गयी।बताया जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने की सूचना पर दूल्हा भी परेशान हो उठा। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में घंटे तक पंचायत चली, जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग अपने घर लौट आया।वहीं, सीओ रानीगंज ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत अभी थाने पर दोनों पक्षो के द्वारा नहीं की गई है। इलाके में चर्चा के जरिये जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष के द्वारा शिकायत करने पर मामले में विधिक कार्यवाई की जाएगी।
