Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार करेगी मदद अगर LPG से जुड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो

सरकार करेगी मदद अगर LPG से जुड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2021No Comments2 Mins Read

केंद्र सरकार की देश भर में मार्च 2022 तक 1 लाख LPG delivery centre खोलने की योजना है। इसमें ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों पर जोर होगा। सरकार की ई-सेवा डिलिवरी इकाई CSC SPV ने कहा कि उसने 3 सरकारी तेल कंपनियों BPCL, HPCL और IOC के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में करीब 21,000 LPG केंद्र खोले हैं।

कैसे शुरू करें बिजनेस

अगर आप भी नया रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो कॉमन सर्विस सेंटर स्‍कीम (CSC) आपकी मदद कर सकती है। आप सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://csc.gov.in/cscspvinfo पर जाकर आसानी से सीएससी सेंटर के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। रजिस्‍ट्रेशन के लिए ज्‍यादा दिक्‍कत भी नहीं होगी।

इन सर्विस से होगी कमाई

CSC की मंजूरी मिलने के बाद आप बैंकिंग, बीमा, PAN कार्ड और पासपोर्ट बनवाने की सेवा दे सकते हैं। यही नहीं बिजली बिल का पेमेंट, IRCTC से टिकट बुकिंग, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े कोर्स की सर्विस भी दे सकते हैं। अब सरकार सीएससी के जरिए रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की डिलिवरी भी कर रही है। इससे CSC की आमदनी और बढ़ेगी।

CSC SPV की मुहिम

CSC SPV के MD दिनेश त्यागी ने एक बयान में कहा कि BPCL के साथ मिलकर आज हमारे LPG वितरण केंद्रों की संख्या 10,000 पहुंच गई, जो हमारे लिये बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा हम HPCL के साथ मिलकर 6,000 और IOC के साथ 5,000 एलपीजी वितरण केंद्र चला रहे हैं। चालू कारोबारी साल के अंत तक हमारे एलपीजी वितरण केंद्रों की संख्या 1 लाख पहुंच जाएगी।

CSC सेंटर खुले

सीएससी ने ये एलपीजी वितरण केंद्र सभी राज्यों में खोले हैं। 5 राज्यों…उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में इन केंद्रों की संख्या सबसे ज्‍यादा है। हमारा जोर ग्रामीण क्षेत्रों पर है जहां लोग अभी भी खाना पकाने के लिए लकड़ी और दूसरे प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन पर निर्भर हैं। सीएससी अपने डिजिटल सेवा पोर्टल से लाभार्थियों को LPG सिलेंडर उनके घर तक पहुंचाने में मदद करेगा।

गांव पर फोकस

CSC SPV के सीईओ संजय कुमार राकेश ने कहा कि हम जो LPG सेंटर का प्रबंधन कर रहे हैं, उसका मकसद गरीब परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है।

faridabadnews faridabadnews24 Government will help if you want to start a business related to LPG
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.