उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले 3 दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जिससे तापमान (Temperature) में गिरावट आने के साथ मई की भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में आज (23 मई) भी बारिश का पूर्वानुमान है.
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से धुंध छाई रही. जिसकी वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली से सटे हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं.
हरियाणा और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के बीच रविवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. नारनौल, बावल, फतेहाबाद (हरियाणा), कोटपुतली, राजगढ़ (राजस्थान) और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पंजाब के भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में आज (रविवार) भी मौसम सुहावना है. दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवाओं के बीच गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है
news source from : ajtak
