फरीदाबाद : [प्रमिला ] कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को ऐसे तोड़ा की श्मशान घाट में जलने वाली चिताओं के बाद,.. अब उनके अपने भी उनकी अस्थियों ले जाने के लिए कतराने ने लगे हैं। बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित श्मशान घाट में कुछ 60 से 70 ऐसी अस्थिया हैं, जिन्हें लोग लेने अभी तक नहीं आए। आपको बता दे कि हिंदू-धर्म के अनुसार चिता जलने के बाद अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाता है, पर कोरोना की महामारी ने लोगों की ऐसी कमर तोड़ी है कि लोग अब अपनों की अस्थिया श्मशान घाट से लेने भी नहीं आ रहे।
