फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] वैश्विक कोरोना महामारी में पूर्व सैनिकों ने जरूरतमंद को मास्क वितरित किए। पूर्व सुरक्षा प्रहरियों ने भी सेवा भारती के सेवा कार्यों के साथ कदमताल की शुरुआत की है। समाज हित में जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए फौजियों ने मास्क और सैनिटाइजर वितरण शुरू किया है। सेवानिवृत्त कर्नल समर सिंह ने कहा कि सैनिक हमेशा राष्ट्र की सुरक्षा एवं समाज की सेवा को तत्पर रहता है। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाला सैनिक आपदा की घड़ी में समाज के लिए लोगों की हर संभव मदद के लिए आगे आकर कार्य करता है। श्री सिंह ने कहा एक सैनिक आजीवन अनुशासित एवं समाज सेवा में सक्रिय रहता है और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। वैश्विक कोरोना महामारी में जरूरतमंद की सेवा के उदेश्य से अपने साथियों के साथ सड़क पर निकले सेवानिवृत्त कर्नल समर सिंह के साथ सार्जेन्ट रामअवतार शर्मा, पूर्व सैनिक प्रेमचंद गौड, पूर्व सैनिक प्रेम सिंह सैनी शामिल रहे। सेक्टर-21बी की फत्तेहपुर चंदीला सब्जी मंडी में रेहड़ी वालों को मास्क वितरित किए। पूर्व सैनिकों की टीम ने सेवा भारती के साथ मिलकर जरूरतमंदों को दो हजार मास्क और सेनिटाईजर बांटने का लक्ष्य रखा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
