कोरोना वायरस संक्रमण काल की दूसरी लहर में मोदी सरकार ने किसानों को एक बड़ा फायदा देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त खाते में ट्रांसफर कर दी है। किस्त का पैसा 9.5 करोड़ किसानों के खाते में पहुंच चुका है। अगर किसी वजह से आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है।
वहीं, पीएम किसान के तहत अब तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 जून से पहले हर हाल में करा लें ताकि इस साल की दोनों किस्त आपके खाते में आ जाए। योजना के नियमों के मुताबिक आप जून में आवेदन कर देते हैं और यह स्वीकार कर लिया जाता है तो जून या जुलाई में आपको 2000 रुपये मिल आसानी से मिल जाएंगे।
अगस्त में भी 2000 रुपये की किस्त आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी। अभी देश के 11 करोड़ से अधिक लोगों को पीएम किसान की अप्रैल-जुलाई वाली किस्त का इंतजार है।
अगर किसी तरह की मदद चाहिए तो इन नंबरों पर करें संपर्क- पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261, पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स- 011—23381092, 23382401, पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606, पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है- 0120-6025109
बता दें कि मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 2000-2000 की तीन किस्त खाते में ट्रांसफर करती है। नया किसान इससे जुड़ना चाहता है और सरकार लगातार दो किस्तों की रकम पास कर सकती है। 30 जून से पहले इस योजना में आवेदन कर लेते हैं तो अप्रैल-जुलाई वाली किस्त जुलाई में मिलेगी और अगस्त की नई किस्त भी आपके खाते में पहुंच जाएगी।
news source from : yuvaharyana
