
फरीदाबाद : एन.एच मण्डल में प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट रजत जयसवाल घर पर फ़रीदाबाद की पूर्व डेप्युटी मेयर व भाजपा हरियाणा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्रीमती रेनू भाटिया जी चाय पर चर्चा करने पहुँची।संगठन ने अब पुनः कार्यकर्ताओं के घर जा जाकर सबका हौंसला बढ़ाने व पार्टी को मज़बूत करने के आदेश बड़े पदाधिकारियों को दिए है,यही मौक़ा था के रेणु भाटिया जी भी रजत जयसवाल के घर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने उनके घर पहुँची।उन्होंने संगठन को और भी मजबूत करने के लिए चर्चा करी। इस पर रजत जयसवाल जी ने कहा के वह एक सामान्य कार्यकर्ता है और जो आदेश उन्हें संगठन की ओर से आता है वह उसका पूर्णतः पालन करते है और आगे भी करते रहेंगे।हालाँकि उनसे किसी नए दायित्व पर पूछा गया तो उन्होंने साफ़ कह दिया के फ़िलहाल सारा ध्यान महामारी की ओर है उसके बाद पार्टी जो भी ज़िम्मेदारी देगी वह उसे पूर्णता निर्वहन करेंगे।उस दौरान भाजपा ज़िला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा जी ,वार्ड-14 के पार्षद स. जसवंत सिंह जी,आर.एस.एस गुरुनानक नगर कार्यवाह अश्वनी जी,रूपक जी व मेरे घर के सभी सदस्य मौजूद थे।
