
गोरखपुर : प्याज के साथ हरी सब्जियों की कीमत में उछाल आया। रविवार तक फुटकर में 16 से 18 रुपये किलो बिकने वाला प्याज सोमवार को 24 से 26 रुपये पहुंच गया है। थोक मंडी में भी प्रति क्विंंटल पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सब्जी की बात करें बीतें दिनों हुई बारिश के चलते सब्जियों के दाम में तेजी आ गई है। लोकल नेनुआ 40, परवल 60, अरुई 50, भिंडी 40, करेला 40, बैंगन 40, लौकी 30 रुपये किलो बिका जो शनिवार के मुकाबले करीब 25 फीसद ज्यादा था। बहुत से फुटकर विक्रेता ग्राहकों से ज्यादा मुनाफा वसूल रहे हैं।
फुटकर में 16 से बढ़कर 24 रुपये पहुंचा प्याज
प्रदेश में लगे कोरोना कफ्यू के कारण सब्जी, फल और प्याज की बिक्री प्रभावित हुई थी। प्याज की कीमत थोक में 12 रुपये तो फुटकर में 16 रुपये किलो हो गया था, लेकिन अचानक प्याज के दाम में तेजी आ गई। सोमवार की सुबह जब थोक मंडी खुली तो प्याज 1800 से 2000 रुपये ङ्क्षक्वटल बिका जो शनिवार के मुकाबले करीब पांच सौ रुपये ज्यादा था।
बारिश के चलते सब्जियों के बढ़े दाम
थोक कारोबारी मोहम्मद शम्स ने बताया कि नासिक में प्याज महंगा होने के चलते बाजार में तेजी आई है। कोरोना की वजह से देश के कई हिस्सों में बंदी थी इसलिए प्याज की बिक्री कम हो गई थी और इसका असर कीमतों पर पड़ा था। पहली जून से बाजार खुलने की सुगबुगाहट है इसलिए नासिक के बड़े कारोबारियों ने अचानक दाम बढ़ा दिए। आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
सब्जियों के थोक व फुटकर दामों पर नजर
सब्जी थोक रेट फुटकर रेट
गोभी – 16-20 28-40
खीरा – 12- 15 24-28
भिंडी – 15-25 28-36
बैंगन – 18-24 36-40
टमाटर – 12-14 24-30
करेला – 20-24 36-40
परवल – 30- 50 40-60
लौकी – 15- 20 28-30
हरी मिर्च – 25-28 35-40
नेनुआ – 15-28 30-40
(सभी दाम रुपये किग्रा. में हैं)
