Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्टेडियम की दीवार फांदकर वकील को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भूना

स्टेडियम की दीवार फांदकर वकील को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भूना

faridabadnews24By faridabadnews24May 25, 2021No Comments3 Mins Read

रोहतक में सोमवार देर शाम एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पेशे से वकील यह युवक घटना के वक्त ग्राउंड पर कसरत कर रहा था। अचानक एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए और उन्होंने 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए युवक भागा, लेकि हमलावर पीछा करते रहे और गोली चलाते रहे। पुलिस ने इस संबंध में 6 युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वारदात को लड़की के चक्कर में अंजाम दिए जाने का शक है।

दिल्ली में वकालत करते हैं मृतक सिद्धार्थ के पिता
वारदात सोमवार देर शाम करीब सवा 7 बजे वैश्य इंस्टीट्यूट के स्टेडियम की है। दिल्ली के विजय विहार निवासी अंकुश उर्फ सिद्धार्थ उर्फ गौरी गाजियाबाद में LLB अंतिम वर्ष का छात्र था। करीब डेढ़ महीने से रोहतक की जनता कॉलोनी अपनी दादी के साथ रह रहा था। सिद्धार्थ के पिता दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में वकालत करते हैं, वहीं कुछ दिन पहले ही उसने भी रोहतक कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। सोमवार शाम सिद्धार्थ अपने दोस्त नितीश और कूकी के साथ वैश्य कॉलेज के स्टेडियम में घूमने के लिए गया था। तभी दो हमलावरों ने आकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी।

चौकीदार ने बताया-दीवार फांदकर आए थे बदमाश
वारदात के वक्त स्टेडियम में चौकीदार भी मौजूद था। चौकीदार ने बताया कि दो युवक दीवार कूदकर स्टेडियम में घुसे और सिद्धार्थ पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए भागा। हमलावरों ने पीछा करके उसे गोलियों से भून डाला। हमलावरों ने 10-12 राउंड फायर किए। 4-5 गोलियां सिद्धार्थ को बगलों, पीठ और सिर के पीछे लगी हैं। हत्या के बाद हमलावर दीवार फांदकर भाग गए।

सूचना के बाद DSP महेश कुमार, शिवाजी कॉलोनी थाने के प्रभारी बलवंत सिंह, FSL इंचार्ज डॉ. सरोज मलिक दहिया मौके पर पहुंचे। मौके से गोलियों के 10 के करीब खोल बरामद हुए हैं। जांच में बड़ा सवाल यह है कि लॉकडाउन के चलते स्टेडियम बंद है और ऐसे में सिद्धार्थ यहां कैसे पहुंचा। हो सकता है कि वह भी दीवार फांदकर ही स्टेडियम में घुसा हो। माना जा रहा है कि सिद्धार्थ यहां दौड़ लगाने आता है, इस बात का पता बदमाशों को पहले से ही था। हत्या के बाद पहचान न हो सके, इसलिए हमलावर उसका पर्स और मोबाइल भी ले गए।

भाई ने दिया ये बयान
इस बारे में सिद्धार्थ के भाई आकाश ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत में बताया है कि सिद्धार्थ की हत्या लोकेश उर्फ गोगी, रोबिन अहलावत, दीपक छिल्लर, चिंटू खरावड़िया और तेजस बोहर ने साजिश के तहत कराई है, क्योंकि इन सभी ने कुछ साल पहले आकाश के दोस्त कपिल कादियान की हत्या कर दी थी। इसके अलावा सिद्धार्थ की एक लड़की से दोस्ती थी थी। लड़की के भाई गोलू मायना ने भी उसे धमकी दे रखी थी कि उसकी बहन से दूर रहे। आशंका है कि गोली मायना ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है या किसी अन्य से हत्या कराई हो। जनता कॉलोनी के चौकी प्रभारी ASI राजेश कुमार का कहना है कि इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

news source from  : dainikbhaskar

faridabadnews faridabadnews24 The lawyer ran through the stadium wall and ran into the bullets
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.