Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नई गाइडलाइन : WhatsApp पहुंचा सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट, कहा- नए कानूनों से खत्म हो जाएगी प्राइवेसी

नई गाइडलाइन : WhatsApp पहुंचा सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट, कहा- नए कानूनों से खत्म हो जाएगी प्राइवेसी

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2021No Comments3 Mins Read

फेसबुक के मालिकाना हक वाली मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप  भारत सरकार के नए आईटी नियमों  के खिलाफ अदालत पहुंच गई है. नए नियमों में वॉट्सऐप और उस जैसी कंपनियों को अपने मैसेजिंग ऐप  पर भेजे गए मैसेज के ऑरिजिन, यानी जहां से सबसे पहले संदेश भेजा गया, का पता रखना होगा. इस नियम के खिलाफ कंपनी ने 25 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी है

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा, ‘मैसेजिंग ऐप को चैट का इस तरह ट्रेस रखने को कहना एक तरह से वॉट्सऐप पर भेजे गए सारे मैसेज पर नजर रखने जैसा होगा, जो कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को खत्म कर देगा और लोगों की ‘निजता के अधिकार’ का उल्लंघन होगा

कंपनी ने इसके साथ ही कहा है कि, ‘इस बीच हम किसी जानकारी के लिए कानूनी रूप से मांगे गए वैध्य आग्रह का जवाब सहित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार बातचीत करते रहेंगे

कानून के अनुसार वॉट्सऐप को सिर्फ उन लोगों को बेनकाब करने की आवश्यकता है, जिन पर गलत काम करने का आरोप लगाया गया है, कंपनी का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकती. चूंकि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, इसलिए कानून का पालन करने के लिए वॉट्सऐप का कहना है कि इसमें रिसीवर्स के साथ-साथ मैसेज के ‘ओरिजिनेटर’ के लिए ब्रेक एन्क्रिप्शन होगा

रॉयटर्स स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है कि वॉट्सऐप, जिसके भारत में लगभग 400 मिलियन यूज़र्स हैं, ने अदालत में शिकायत दर्ज की है, या इसकी समीक्षा अदालत द्वारा की जा सकती है. मामले की जानकारी रखने वालों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे पहचानने से इनकार कर दिया. इसके अलावा वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है

क्या हैं नए नियम ?

इस गाइडलाइन के तहत Facebook, twitter, Instagram जैसे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने यहां  शिकायत अधिकारी, एक मुख्य अनुपालन अधिकारी और एक नोडल कॉन्टैक्ट अधिकारी की नियुक्ति करनी है, जिसकी डेडलाइन 26 मई खत्म हो रही है और किसी भी प्लेटफॉर्म ने अभी तक इनकी नियुक्ती नहीं की है. अगर कंपनियां नियमों का पालन करने में विफल रहती हैं, तो उनकी मध्यस्थ स्थिति समाप्त की जा सकती है और उन पर आपराधिक कार्रवाई हो सकती है

नए कानूनों के तहत, निगरानी तंत्र में रक्षा, विदेश मंत्रालय, गृह, सूचना एवं प्रसारण, कानून, आईटी और महिला एवं बाल विकास मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ एक समिति शामिल होगी. अगर वह चाहे, तो आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर सुनवाई करने के लिए उनके पास स्वत: संज्ञान लेने की शक्ति होगी

सरकार संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के रैंक के एक अधिकारी को ‘अधिकृत अधिकारी’ के रूप में नियुक्त करेगी, जो कंटेंट को ब्लॉक करने का निर्देश दे सकता है

faridabadnews faridabadnews24 New Guideline: WhatsApp reached Delhi High Court against the government said - new laws will eliminate privacy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.