Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 5 साल से कर रहा था नौकरी, लॉकडाउन में जॉब छोड़ी और अब कमाता है 5 से 6 लाख रुपये, जानें कैसे

5 साल से कर रहा था नौकरी, लॉकडाउन में जॉब छोड़ी और अब कमाता है 5 से 6 लाख रुपये, जानें कैसे

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2021No Comments3 Mins Read

कहते है कि काबीलियत हो तो कोई भी काम कर फायदा उठाया जा सकता है. मध्‍य प्रदेश के आगर मालवा जिले के एक छोटे से ग्राम में रहकर पल-बड़कर शहर में अच्छी नौकरी कर रहा एक युवा 2020 में लगाए गए लॉकडाउन में गांव में ही फंस गया, तो प्रसिद्ध फार्मा कम्पनी में नौकरी छोड़ जैविक पद्धति से खेती शुरू की और खेती को लाभ का धंधा बना लिया.आगर मालवा जिले के छोटे से ग्राम सलियाखेड़ी में रहने वाले युवराज पाटीदार फार्मा की प्रसिद्ध कम्पनी ल्युपिन में सीनियर क़्वालिटी कंट्रोलर की पोस्ट पर काम करते थे. उससे पहले दमन में भी एल्केम फार्मा में जॉब कर रहे थे. करीब 5 साल से नौकरी के बाद जब 2020 में लॉकडाउन लगा तो अपने गांव मे ही फंस गए. फालतु बैठे युवराज ने अपने पिता के साथ खेती करने का मन बनाया और परम्परागत खेती से हटकर पपीते की खेती शुरू की. मोबाइल पर खेती की उन्नत तकनीकी और बारीकी जानी और अपने पिता की 22 बीघा जमीन में से 2 बीघा जमीन पर जैविक पद्धति से पपीते की खेती शुरू की

युवराज के पिता ओंकारलाल पाटीदार ने बताया क‍ि परंपरागत रूप से सोयाबीन, गेंहू, चने आदि की ही फसल का उत्पादन करते थे, लेकिन युवराज की युवा सोच ने इससे हटकर खेती करने की ठानी. पिता का साथ मिला और प्रयोग के तौर पर पहले केवल 2 बीघा जमीन पर पौधे लगाकर पपीते की खेती शुरू की. ड्रिप लाइन डालकर पानी की कमी को दूर किया. समय समय पर जैविक खाद व जैविक रसायन डालकर पौधों को बड़ा किया।

युवराज बताते है कि शुरू में थोड़ी परेशानी भी आई और शहर से नौकरी छोड़ खेती करना अटपटा भी लगा, लेकिन धीरे-धीरे खेत मे काम करने में आंनद आने लगा. युवराज बताते है अभी 1 वर्ष में ही अच्छी पैदावार हुई है. आगे 3 वर्षों तक इससे फल लिए जा सकेंगे. युवराज को इन पपीतों को बेचने में भी शुरू में परेशानी आई, मंडियों में बेचने गए तो भाव बहुत ही कम मिला. तो युवराज ने अपना नया कंसेप्ट निकाल लिया. खेत राजमार्ग के किनारे था तो युवराज ने खेत के बाहर ही इन पपीतों को बेचना शुरू किया. साथ ही ग्राहकों को ऑफर दिया कि खेत मे से जो मर्जी हो वह पपीता तोड़ कर अपनी पसंद का खरीद सकते है. इससे बाहरी राहगीरों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स तो मिला ही अच्छे भाव भी मिल गए. इस व्यवस्था से लोगों को बिना केमिकल के एकदम ताजे पपीते मिल गए और युवराज को घर बैठे खरीददार

युवराज के अनुसार, जहां पहले परम्परागत खेती में एक बीघा से तीस चालीस हजार रुपए ही मिल पाते थे, परंतु 2 बीघा की पपीते की इस खेती में उन्हें करीब 5 से 6 लाख रुपए की सालाना आय होगी. खेती के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त यह युवा नई तकनीकी के आधार पर डेयरी फार्मिंग करने की योजना भी बना रहा है

 

NEWS SOURCE FROM : NEWS18

 

 

faridabadnews faridabadnews24 know how left job in lockdown and now earns 5 to 6 lakhs Was working for 5 years
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.