Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मरने के के 10 दिन बाद जिंदा लौटा युवक, जाने क्या थी वजह, देखे खुलास

मरने के के 10 दिन बाद जिंदा लौटा युवक, जाने क्या थी वजह, देखे खुलास

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2021No Comments3 Mins Read

मौत और अंतिन संस्कार के 10 दिन बाद जब मृतक वापस लौट आए, तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा। लेकिन जो परिजन उसकी फोटो पर माला चढ़ा शोक सभा कर रहे थे, वो एक बार तो भूत-प्रेत समझ उससे दूर भागने लगे, लेकिन उसके बाद परिजनों की खुशी के ठिकाना नहीं रहा।

हैरान करने वाला मामला राजस्थान के राजसमंद का है। जिस औंकारलाल का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके निधन पर परिजनों ने सिर मुंडवा लिया और घर के कोने कोने में मातम पसर गया वो औंकारलाल 10 दिन बाद जिंदा लौट आया।

 

अपनी आंखों के सामने चिता को जलती देखने वाले परिजन औंकारलाल को देखकर एक बारगी तो डर गए। लगा कि कोई भूत प्रेत का साया होगा। खुद औंकार भी अपने घर में अपनी तस्वीर पर माला लगी देख हैरान रह गया। फिर औंकारलाल ने परिजनों को बताया कि वो कोई भूत प्रेत नहीं बल्कि असली औंकार है।

उसके बाद परिजनों ने उसकी मौत से जुड़ी जो कहानी बताई उसे सुनकर औंकारलाल के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। क्योंकि अब सवाल यह उठता है जिसकी चिता जलाई वो कौन था? दरअसल, पूरी कहानी ये है कि राजसमंद में विवेकानंद चौराहा कांकरोली निवासी औंकारलाल 11 मई को परिजनों को बिना बताए उदयपुर चला गया था। वहां उसकी तबीयत ​खराब होने पर वह अस्पताल में भर्ती हो गया। उधर, इत्तेफाक से 11 मई को ही मोही रोड पर एक ​अज्ञात शव मिला। उसे आरके जिला ​अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

 

मामला कांकरोली पुलिस थाना इलाके का था। एक तरफ कांकरोली पुलिस उस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही थी तो दूसरी ओर औंकारलाल के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। 15 मई को पुलिस ने औंकारलाल के भाई नानालाल व अन्य परिजनों को अस्पताल बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त औंकारलाल के रूप में कर दी।

शव की शिनाख्त करने के बाद औंकारलाल परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। भाई व बच्चों ने मुंडन करवा लिया था। घर पर शोक सभा होने लगी। तस्वीर पर माला भी चढ़ा दी गई। इस बीच दस दिन कहानी में उस वक्त अचानक नया मोड़ आ गया जब औंकारलाल उदयपुर से अपने घर लौटा।

रविवार की शाम को घर पर औंकारलाल को जिंदा देखकर परिजन चौंक गए। फिर दोनों ने एक-दूसरे से पूरी कहानी बयां कि तब समझ आया कि जिस औंकार लाल को मृत समझकर अंतिम संस्कार किया गया वो आखिर जिंदा कैसे लौटा? नानालाल ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई ओंकारलाल के दाएं हाथ में कलाई से लेकर कोहनी तक लम्बा चोट का निशान है. वहीं, बाएं हाथ की दो अंगुलिया मुड़ी हुई हैं. ऐसे में अस्पताल प्रशासन व पुलिस ने शव तीन दिन पुराना और डी फ्रिज में होने का हवाला देकर हाथ के निशान मिटने की बात कहकर परिवार को शव दे दिया।

faridabadnews faridabadnews24 see revelations what was the reason Young man returned alive 10 days after death
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.