Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फौज का हवलदार कैसे बना डकैत? देखे

फौज का हवलदार कैसे बना डकैत? देखे

faridabadnews24By faridabadnews24May 27, 2021No Comments2 Mins Read

सुल्ताना डाकू और भूपत सिंह चौहान समेत कई कुख्यात डकैतों की कहानी आपने सुनी होगी। आज हम जिस डकैत के बारे में आपको बताने वाले हैं उसने 60 के दशक में बड़े-बड़े अपराध किये थे। हम बात कर रहे हैं मोहम्मद खान की। मोहम्मद खान ढरनाल का जन्म साल 1927 में ढरनाल में हुआ था। कभी मोहम्मद खान फौज में हवलदार हुआ करता था और उसके डकैत बनने की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। बताया जाता है कि अपनी ही बिरादरी के एक झगड़े में बहुत पहले मोहम्मद खान के भाई की हत्या कर दी गई थी।

मोहम्मद खान ने उस वक्त अपनी भाई की हत्या का बदला लेने का फैसला किया था। बदले की आग में जल रहे मोहम्मद खान ने एक शख्स की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। इस हत्याकांड के बाद उस वक्त पुलिस ने उसे मुजरिम करार देते हुए उसके खिलाफ इश्तिहार जारी कर दिया था। बताया जाता है कि फरारी के दौरान मोहम्मद खान के विरोधियों ने उसके एक और भाई की हत्या कर दी। इसके बाद मोहम्मद खान अपने विरोधियों को मारने के लिए बदले की आग में जलने लगा। मोहम्मद खान ने अपना एक गैंग बनाया और यह गैंग धीरे-धीरे डाकुओं की टोली में तब्दील हो गया।

संबंधित खबरें
 

मोहम्मद खान ने एक-एक कर अपने कई विरोधियों को मौत के घाट उतार दिया था। यह भी कहा जाता है कि इस बेखौफ डकैत ने कुछ हत्याएं तो पुलिस को सूचना देकर की थीं। कहा जाता है कि पश्चिमी पाकिस्तान के गवर्नर रहे नवाब ऑफ काला बाग मलिक अमीर से इस कुख्यात डकैत के गहरे संबंध थे। यहीं वजह थी पुलिस या कोई अन्य गिरोह इस कुख्यात पर हाथ डालने से कतराता था।

वर्ष 1965 के राष्ट्रपति चुनाव में उसने अपने क्षेत्र के सभी बीडी सदस्यों और चेयरमैन के वोट राष्ट्रपति अय्यूब ख़ान को दिलवाए थे। हालांकि नवाब ऑफ़ काला बाग के गवर्नर पद के ख़त्म होने के बाद वो गिरफ़्तार हो गया था। अदालत ने इस कुख्यात डकैत को 4 सजा-ए-मौत और 149 साल जेल की सजा सुनाई थी। बाद में मोहम्मद खान ने हाईकोर्ट में अपने खिलाफ केस करने वाले लोगों के खिलाफ अपील की थी। कहा जाता है कि मोहम्मद खान ने अपना मुकदमा खुद ही लड़ा था।

 

news source from : jansatta

faridabadnews faridabadnews24 How did a robber become an army sergeant? See
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.