
पानीपत : पानीपत में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसका सरगना एक मैकेनिक है। जल्दी लखपति बनने की चाहत में मैकेनिक ने बाइक चोर गैंग बना लिया और फिर अलग अलग जगहों पर धड़ाधड़ चोरियां की। पुलिस ने अब मैकेनिक समेत चार चोरों को पकड़ा है।क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि सीआईए टू की टीम ने एक अंतरराजीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गीता कॉलोनी निवासी दीपक समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। दीपक मैकेनिक का काम करता था, उसने अपने दोस्त सुमित के साथ मिलकर यह काम शुरु किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक निवासी गीता कॉलोनी, सुमित निवासी हरि सिंह कॉलोनी, भोला निवासी फरीदपुर हॉल, अमन उर्फ विक्की निवासी नेमखेड़ी जिला मुजफ्फरनगर यूपी और विधान्नद निवासी पानीपत के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक का जब लॉकडाउन में धंधा कम हुआ तो चोरी के जरिये लखपति बनने का सपना देखा था। तीनों ने दो साल में पानीपत और घरौंडा से 13 बाइकें चोरी कर डाली। इसके बाद बाइक को यूपी में बेचा था। पुलिस ने आरोपितों के कमरों से 13 बाइक बरामद की है। वारदात से पहले तीनों आरोपित रेकी करते थे। इसके बाद मास्टर चाबी से दो मिनट में ही बाइक चुरा लेते थे। बाइक की नंबर प्लेट बदलकर आराम से शहर में घूमते भी थे। आरोपितों को नई-नई बाइक चलाने का भी शौक था। चोरी की बाइक पर घूम रहे थे, पकड़े गए
-15 मई को शिव चौक से राजाखेड़ी के सुरेंद्र की बाइक चुराई।
-दिसंबर 2019 में देवीलाल पार्क से कचरौली के सागर की ताऊ देवीलाल पार्क से बाइक चोरी की।
-अक्टूबर 2019 में कोर्ट कांप्लेक्स से हरिराम की बाइक चोरी की।
-जनवरी 2021 में राणा माजरा गांव के अमित की कोर्ट टाइपिस्ट कांप्लेक्स से बाइक चोरी की।
-मार्च 2021 में छोटूराम चौक के पास से नूरहसन की बाइक चुराई।
-अप्रैल 2019 में कोर्ट कांप्लेक्स से कवि गांव के सुनील की बाइक चोरी की।
-फरवरी 2021 में लघु सचिवालय में एसबीआइ के बाहर से भाऊपुर के वेदप्रकाश की बाइक चुराई।
-अप्रैल 2021 में अपैक्स अस्पताल के बाहर से सिद्धार्थ नगर के हिमांशु की बाइक चोरी की।
-अप्रैल 2021 में रिफाइनरी में पार्किंग से मतलौडा के हर्षदीप की बाइक चोरी कर ली।
-मई 2021 में माटा चौक के पास से वार्ड 11 के राजू की बाइक चुराई।
-मार्च 2020 में जलमाना गांव से संजौली के रजनीश की बाइक चोरी कर ली।
-सितंबर 2019 में एसडी स्कूल के पास से कुटानी के जयभगवान की बाइक चोरी कर ली।
-अगस्त 2020 में घरौंडा से उरलाना कलां के संजय की बाइक चोरी की।
