
एक महिला ने पति के कुकृत्यों से परेशान होकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस के सामने कहा कि उसका पति रात को अश्लील वीडियो देखकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। वह उससे परेशान हो चुकी है और उसके साथ नहीं रहना चाहती।महिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है। महिला ने एडीजी को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि रात को उसका पति अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक रुप से दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर मारपीट करता था।महिला ने कहा कि जब उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को पति के बारे में बताया तो उन्होंने भी उसका साथ दिया और मुझे प्रताड़ित किया। महिला ने कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।महिला ने बताया कि उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी। महिला ने कहा कि उसकी शादी मऊ के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक के परिवार के लोग गाजियाबाद में रहते हैं और वहां पर उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
महिला ने शिकायत में लिखा है कि उसका पति नशे का आदी है और रात के समय वह नशे की हालत में उसे प्रताड़ित करता है। वह उसे शारीरिक यातना देता है और आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यौन हिंसा करता है।महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले ही उसे पता चला है कि उसका संबंध कोलकाता की रहने वाली एक युवती के साथ भी है। इसकी जानकारी उसने सास ससुर को भी दी, लेकिन उसका साथ देने की बजाय उसे ही प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान होकर वह मायके आ गई।महिला ने कहा कि जनवरी 2021 में उसने जोन कार्यालय में जाकर शिकायत दी थी लेकिन शाहपुर पुलिस ने तहरीर की धाराएं बढ़ाने के लिए कहा लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ। अब महिला एडीजी के पास शिकायत लेकर पहुंची है।
