हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा कार्यालय फरीदाबाद में लेखा अधिकारी की नई नियुक्ति न होने से सैकड़ों फाइलें अटकी पड़ी हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में मुख्यालय को सूचना दी गई है। उधर फरीदाबाद स्टेट एजेंट्स एसोसिएशन (फीवा) के पदाधिकारियों ने संपदा अधिकारी से मिलकर समस्या का जल्द समाधान कराने काी मांग की है।
फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओव ने बताया कि संपदा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत लेखा अधिकारी सुरेश मदान 30 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन अब तक नया कोई लेखा अधिकारी नियुक्त नहीं हुआ है। ना ही किसी के पास कोई आईडी पासवर्ड है। जिससे सैकड़ों फाइलें जो ऑनलाइन आवेदन के द्वारा आ चुकी हैं पर पेंडिंग है। ऑनलाइन आवेदन के लिए जिन दूरदराज के लोगों को अलग-अलग तारीखों में एचएसवीपी कार्यालय एकल खिड़की पर आकर बायोमैट्रिक अटेंडेंस के लिए अपॉइंटमेंट दिया गया था। वे सभी कार्य अधर में लटके हुए हैं। आम आदमी व प्लाट धारक काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोगों की खरीद फखोत के कार्य बंद पड़े हैं। कुछ लोगों के बैंक लोन भी मंजूर हो चुके थे जो तय समय सीमा में रजिस्ट्री ना होने के कारण उनकी मंजूरी पत्र की तय समय अवधि समाप्त हो गई है।
इस मामले को लेकर फीवा के पदाधिकारियों ने संपदा अधिकारी एचएसवीपी जितेंद्र कुमार से मुलाकात की और उनके सामने समस्या रखते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। उधर संपदा अधिकारी का कहना है कि लिखित डिमांड प्रशासक के के मार्फत एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला के पास मंजू
