फरीदाबाद : बीके अस्पताल में रोज 500 लोगों की आरटीपीसीआर और 1500 से 2000 लोगों के रैपिड एंटीजन कोरोना वायरस टेस्ट किए जा रहे हैं। इसी प्रकार बल्लभगढ़ के नागरिक अस्पताल में भी रोज ढाई सौ से 300 लोगों के कोविड-19 संक्रमण के टेस्ट किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. रणदीप सिहं पूनिया के अनुसार रैपिड एंटीजन टेस्ट का रिजल्ट तुरंत दे दिया जाता है। जबकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट लैब के माध्यम से बाद में आती है।
उन्होंने कहा आरटीपीसीआर के सैंपल ईएसआई और जिला मौलिकूलर लैब, टीएचएसटीआई लैब भेजे जाते हैं। र वहीं से सेंपलिंग की टेस्टिंग आती है। उन्होंने बताया स्थानीय नागरिक अस्पताल बीके में अभी तक रैपिड एंटीजन के 217108 टेस्ट किए जा चुके हैं। इसी प्रकार जिला में रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर के वीरवार तक 828767 टेस्ट किए जा चुके हैं।
बल्लभगढ़ के एसएमओ डा. मान सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बल्लभगढ़ के अम्बेडकर चौक और अग्रसेन चौक पर आमजन की कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की गई। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के गांव अटाली, मौजपुर, फतेहपुर बिल्लौच, पाली मोहब्बताबाद, गोठड़ा मोहब्बताबाद,बादशाहपुर, पाली,पेन्हेड़ा खुर्द, बदरपुर सैद,अमीपुर, महावतपुर,सदपुरा, तिगांव, हीरापुर, सुनपेड़, चन्दावली, सोतई, मोहल्ला, हरफला, नंगला जोगियान, लहडौला, मंझावली, बदरौला, फतेहपुर, चन्दनपुर व शाहजहांपुर में लोगों के कोविड-19 के संक्रमण की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की गई।
