Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जब पीएम मनमोहन सिंह की बुलाई बैठक में नहीं पहुंचे थे सीएम नरेंद्र मोदी, जानिए किस्सा

जब पीएम मनमोहन सिंह की बुलाई बैठक में नहीं पहुंचे थे सीएम नरेंद्र मोदी, जानिए किस्सा

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2021No Comments2 Mins Read

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक दिन पहले ही यास चक्रवात से हुई तबाही की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल नहीं हुई थीं। अब इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं ममता पीएम को रिसीव करने भी नहीं पहुंची थीं। ऐसे में उन पर ओछी राजनीति करने और प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, इसके जवाब में सोशल मीडिया पर कुछ लोग 2013 के एक वाकये का भी जिक्र कर रहे हैं, जब मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से बुलाई गई एक मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।

किस वाकये का हुआ जिक्र ?:  दरअसल, 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद मनमोहन सिंह ने नेशनल इंटिग्रेशन काउंसिल (NIC) की दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी। इसमें देश में चल रहे संप्रदायिक तनाव पर चर्चा की जानी थी। हालांकि, तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह इस बैठक में नहीं पहुंचे थे। इस मीटिंग में हुई चर्चा में लगभग सभी पार्टियों ने भाजपा को मुजफ्फरनगर में हिंसा फैलाने का आरोपी ठहराया था। साथ ही भाजपा के विधायक संगीत सोम को भी घेरा

हालांकि, इसके बचाव में पक्ष देने वालों का मत है कि मनमोहन सिंह ने जब मुजफ्फनगर दंगों पर दिल्ली में बैठक बुलाई थी, तब यह मामला सिर्फ यूपी से ही जुड़ा था और अन्य राज्यों को सिर्फ एनआईसी में विचार रखने के लिए बुलाया गया था। जबकि पीएम मोदी एक आपदा से हुई तबाही का निरीक्षण करने खुद बंगाल पहुंचे थे। इसके बावजूद सीएम ने पहले उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया और बाद में उनके साथ समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुईं।

तेलंगाना के मुद्दे पर चंद्रबाबू नायडू भी छोड़ गए थे पीएम की मीटिंग : बताया जाता है कि सितंबर 2013 में बुलाई गई उस बैठक में कई मुख्यमंत्री मौजूद थे। हालांकि, मीटिंग के दौरान ही एक चौंकाने वाली घटना भी हुई थी। तब आंध्र प्रदेश के बंटवारे और नए तेलंगाना राज्य बनाए जाने के मुद्दे पर तत्कालीन आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू मीटिंग छोड़कर चले गए थे। नायडू का कहना था कि जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था, तब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें शांत कराया था और कहा था कि यह तेलंगाना पर चर्चा का मंच नहीं है।

faridabadnews faridabadnews24 know the story When Narendra Modi did not reach the meeting called by PM Manmohan Singh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.