फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] भारतीय जनता पार्टी सरकार के सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सँयुक्त तत्वाधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया।अग्रवाल धर्मशाला ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी व्यक्ति के लिए की रक्त की महत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की कमी को पूरा किया जा सके जिसके लिये समय- समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहना बेहद जरूरी है ।
इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे रक्तदान शिविर जैसे समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर जरूरतमंद लोगों की हर सम्भव मदद करने का आज संकल्प ले। उन्होने रक्तदान शिविर का आयोजन करने व रक्तदान शिविर में प्रतिभिगता करने वाले सभी लोग प्रोत्साहित करते हुए उम्मीद जताई कि सभी के सांझा प्रयासों से समाज व राष्ट्र हित कार्यो को सदैव करवाने का यूँही प्रयास किया जाता रहेगा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आज सात वर्ष पूरे होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सम्पूर्ण भारतवर्ष की जनता का अटूट विश्वास है । जिसके परिणाम स्वरुप भारतीय जनता पार्टी अपने सात वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा कर पाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में अनेकों योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है
ताकि सम्बंधित वर्ग को इनका यथासम्भव लाभ मिल सके। रक्तदान शिविर का का संयोजन युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, सचिन ठाकुर, मनीष बत्रा ने किया। शिविर में 200 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रेणु भाटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता,विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा रेड क्रॉस जनरल सेक्रेटरी डीआर शर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार, समाजसेवी विमल खंडेलवाल, डीटीओ कौशिक, प्रेम कृष्ण आर्य, फरीदाबाद, मेवला मंडल अध्यक्ष प्रवेश भड़ाना, सुमीत बैसला, विशाल बैंसला , रवि कनौजिया , कपिल बढ़ाना , गौतम खन्ना, प्रमोद बैसला, नेमचंद प्रधान, महा सचिव कृष्णा चौधरी, नवजोत चपराना, सचिव अमर चौधरी, विशाल राय जयवीर सिंह , तपेश भड़ाना, दीपक ठाकुर , साहिल शर्मा , संजय नौटियाल, मीडिया प्रभारी योगेश यादव, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सदस्य मयंक जोशी, राजेश सिंह, शीतल राजभर सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
