Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोनाः नहीं रहे भूतपूर्व कच्छ राज्य के महाराज, न है संतान, न किसी बनाया वारिस, खाली रहेगी शासक की गद्दी

कोरोनाः नहीं रहे भूतपूर्व कच्छ राज्य के महाराज, न है संतान, न किसी बनाया वारिस, खाली रहेगी शासक की गद्दी

faridabadnews24By faridabadnews24May 30, 2021No Comments2 Mins Read

भूतपूर्व कच्छ राज्य के जडेजा राजवंश के शासक, कच्छ के महाराज प्रगमालजी तृतीय का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। शाही परिवार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 85 वर्षीय महाराज की कोई संतान नहीं थी और उनकी मृत्यु के साथ ही भूतपूर्व राज्य के शासक की गद्दी खाली रहेगी क्योंकि उन्होंने किसी को अपना वारिस नहीं बनाया था।

सूत्रों ने बताया कि प्रगमालजी तृतीय की शुक्रवार को मृत्यु हुई और उनका अंतिम संस्कार शाही परिवार के विश्राम स्थल, भुज के छतेरडी में कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, भूतपूर्व त्रिपुरा राज्य की राजकुमारी, महारानी प्रीति देवी के अलावा एक भाई और एक बहन हैं। सूत्रों ने बताया कि महारानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और भुज के निजी अस्पताल में उनका इलाज चला। अब वह अस्पताल से आ गई हैं और स्वस्थ हो रही हैं।

तीन मई, 1936 को पृथ्वीराजजी के रूप में पैदा हुए प्रगमालजी तृतीय कच्छ के भूतपूर्व शासक, महाराव मदनसिंहजी के बड़े बेटे थे। पिता की मृत्यु के बाद 17 अक्टूबर, 1991 में एक समारोह में उनका महाराव के रूप में अभिषेक किया गया और नाम बदलकर प्रगमालजी तृतीय रखा गया। उन्होंने भुज में बसने से पहले अपने जीवन के शुरुआती वर्ष मुंबई और लंदन में बिताए। भुज में वह क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए सक्रिय रहे। वह गुजरात के सबसे बड़े जिले कच्छ को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने के पक्ष में थे जिसे 2001 के भूकंप के दौरान भयंकर नुकसान हुआ था।

शाही परिवार के स्वामित्व में प्राग महल, रंजीत विलास महल, आइना महल और विजय विलास महल जैसे कई महल हैं। बॉलीवुड फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” विजय विलास पहल में ही फिल्माई गई थी। कच्छ राज्य के शासक ने मई 1948 में भारतीय संघ में विलय कर लिया था। कच्छी भाषा में शुक्रवार को एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराज के निधन पर शोक जताया था और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Corona: No longer the Maharaja of the former state of Kutch faridabadnews faridabadnews24 no children no heirs made the throne of the ruler will remain vacant
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.