Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रभु-प्रेम के व्यक्त स्वरूप – संत दर्शन सिंह जी महाराज

प्रभु-प्रेम के व्यक्त स्वरूप – संत दर्शन सिंह जी महाराज

faridabadnews24By faridabadnews24May 31, 2021No Comments3 Mins Read

सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने 30 मई, 2021 को दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 32वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यू-ट्यूब पर शिकागो, अमेरिका से लाइव टेलीकास्ट के ज़रिये अपना पावन संदेश समस्त मानव जाति को दिया। उनके सत्संग से पूर्व पूजनीया माता रीटा जी ने दादू साहब की रब्बी वाणी से ”अजहूं न निकसे प्राण कठोर“ का गायन किया। उसके पश्चात संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने फ़रमाया कि, ”संत दर्शन सिंह जी महाराज ने रूहानियत का रास्ता लाखों-करोड़ों लोगों को समझाया। जब भी हम उन्हें याद करते हैं तो उनका दिव्य-प्रेम, उनकी करूणा और दया हमें उनकी ओर बार-बार खींचती है।

 

संत दर्शन सिंह जी महाराज चाहते थे कि हम ज़िंदगी के मकसद को जानें और जीते-जी इसी जीवन में अपनी मंज़िल तक पहुँचें। यह मानव चोला एक सुनहरा अवसर है अपने आपको जानने और पिता-परमेश्वर को पाने के लिए। संत दर्शन सिंह जी महाराज जैसे महापुरुष इस धरती पर आते हैं ताकि हमारा यह मकसद पूरा हो। ऐसे महापुरुष जब भी आते हैं तो वो अपने प्रेम के ज़रिये हम सब की ज़िंदगी में एक बदलाव ले आते हैं।
आज से 32 साल पहले संत दर्शन सिंह जी महाराज महासमाधि में चले गए लेकिन उनकी शिक्षा और प्रेम सदा-सदा के लिए हमारे साथ रहेगा। वो चाहते थे कि हम इस मनुष्य जन्म का पूरा-पूरा फायदा उठाएं और अपने जीवन के ध्येय को पूरा करें। इसके लिए जो वो रास्ता हमें दिखा गए हैं, उस रास्ते पर हम सबको तेजी से कदम बढ़ाने चाहियें। इस अवसर पर शांति अवेदना सदन, राज नगर नई दिल्ली में कैंसर पीड़ित रोगियों को, बदरपुर स्थित गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को और इब्राहिम पुर, बुराड़ी में स्थित श्रीनिवास संस्कृत विद्यापीठ में बच्चों को मिशन की ओर से दवाईयाँ, फल-सब्जियाँ व अन्य उपयोगी वस्तुओं का मुफ्त वितरण किया गया।

मिशन और जीवन कार्य – संत दर्शन सिंह जी महाराज ने हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज और परम संत कृपाल सिंह जी महाराज के नाम पर ”सावन कृपाल रूहानी मिशन“ की स्थापना की। संत दर्शन सिंह जी महाराज ने संत-मत की पुरानतन तालीम को न सिर्फ एक सरल और सहज तरीके से पेश किया बल्कि इसका निजानुभव भी लाखों लोगों को कराया। संत दर्शन सिंह जी महाराज इस बात पर जोर दिया करते थे कि अध्यात्म, एक सकारात्मक एवं व्यावहारिक मार्ग है जिसमें व्यक्ति अपने परिवार, समाज, और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हुए आध्यात्मिक रास्ते पर तरक्की कर सकता है।

संत दर्शन सिंह जी महाराज को उर्दू और फारसी की अपनी ग़ज़लों के कारण उन्हें भारत के एक महान सूफी शायर के रूप में जाना जाता है। उनको दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की उर्दू अकादमियों द्वारा चार बार पुरस्कृत किया गया। दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के 30 मई, 1989 को महासमाधि में लीन होने के पश्चात उनके रूहानी कार्यभार को संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने संभाला और आज वे उनके द्वारा दी गई संत-मत की शिक्षा को संपूर्ण विष्वभर में फैला रहे हैं। जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में लगभग 3000 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

faridabadnews faridabadnews24 The manifest forms of God love - Sant Darshan Singh Ji Maharaj
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.