फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] जजपा की एमएलए श्रीमती नैना चौटाला व जजपा महिला विंग की प्रेदशाध्यक्ष शीला भ्याण के आदेशानुसर रविवार को बलभगढ स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा चावला कॉलोनी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जननायक जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष हरमीर कौर एवं जगजीत सिंह वालिया के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 25 रक्तदाताओं ने अपनी बाहें फैलाकर रक्तदान किया। शिविर में जजपा के महिला संगठन ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं ने यह प्राण लिया कि वह आगे भी इसी तरह रक्तदान शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।
दुनियां में रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: हरमीत कौर :
इस अवसर पर जजपा की महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर ने सभी रक्तदाताओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि दुनियां में रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। कोरोना जैसी महामारी के दौर में रक्तदान करना बहुत आवश्यक है, ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढकर हिस्सा लेकर अधिक से अधिक रक्तदान करें ताकि आपातकाल स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सके। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे जगजीत सिंह वालिया ने भी उपस्तिथजनों से रक्तदान का आह्वान किया।
कौन-कौन रहे मौजूद :
रकतदान शिविर में मुख्य रूप से विकास गुप्ता, किरण कालरा, बरखा, मोहित सिक्का, गौरव ठाकुर, जसबीर सिंह, बलदेव सिंह, मनोज कुमार, दीपक मल्होत्रा, महक, उमेश अरोरा परमजीत आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे।
