केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) और आइसीएसई की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। आपको जानकारी दें दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ बैठक में कुछ एक राज्यों ने परीक्षा कराने का समर्थन किया है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ राज्य द्वारा इसका विरोध किया गया। वहीं एक ओर छात्रों के एक समूह ने भी परीक्षा रद्द करने की मांग की है। जिसके चलते इंटरनेट पर परीक्षा रद्द कराने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा की सारी जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर निर्भर है। कोर्ट अगर परीक्षा के पक्ष में रहा, तो तारीखों का एलान एक जून को ही किए जाने के आसार बन रहे है। हालांकि, मंत्रालय ने पहले ही एक जून को परीक्षा की नई तारीखों का एलान करने का संकेत दिया हुआ है। इस कड़ी में अब छात्र ही नहीं बल्कि सभी की नजर एक जून पर टिकी हुई है।
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने इस बीच परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को लेकर जो प्लान तैयार किया है, उसके तहत 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 जुलाई के बाद कराई जाने की संभावना है। अब अगर कहें तो 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर अब कोई भी एलान सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ही होगा। लेकिन वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्रालय परीक्षा से जु़ड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ भी इसपर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई हैं
