Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए अपने राज्यों का हाल, आज से अनलॉक की राह पर दिल्ली, कहां कर्फ्यू और कहां छूट

जानिए अपने राज्यों का हाल, आज से अनलॉक की राह पर दिल्ली, कहां कर्फ्यू और कहां छूट

faridabadnews24By faridabadnews24May 31, 2021No Comments5 Mins Read

देश में कोरोना केस में कमी आनी शुरू हो गई है और इसी के साथ ही कई राज्यों ने अपने यहां लगाई गई पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है। दिल्ली भी आज से धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों कहा था कि वायरस के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन जीने के लिए आजीविका भी जरूरी है इसलिए धीरे-धीरे दिल्ली को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

 

दिल्ली में आज से खुलेंगे कारखाने और निर्माण गातिविधियां 
केजरीवाल ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर, श्रमिकों, प्रवासी कामगारों का सबसे पहले ध्यान रखना होगा।केजरीवाल ने कहा कि फैसला किया गया है कि कारखानों को खोला जाएगा और निर्माण गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी, यानि कि आज से बाजार नहीं खुलेंगे सिर्फ कारखाने खोले जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हफ्ते विशेषज्ञों एवं जनता की राय के आधार पर सरकार अनलॉक की प्रक्रिया को जारी रखेगी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन में कहा गया कि फैक्ट्री और निर्माण गातिविधियां खुल रही हैं ऐसे में इस गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई-पास लेना होगा। निर्माणकार्य में संलिप्त कंपनी, फैक्टरी के मालिक मजदूरों के लिए ई-पास अप्लाई करेंगे। हालांति दिल्ली में लॉकडाउन 7 जून सुबह 5 बजे तक है।

 

जानिए अन्य राज्यों का हाल

  • महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, हालांकि, राज्य सरकार समीक्षा करने के बाद कुछ जिलों में लॉकडाउन में ढील देने पर विचार करेगी।
  • पंजाब : यहां कोरोना कर्फ्यू 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • हिमाचल : यहां पर कोरोना कर्फ्यू 7 जून तक रहेगा। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

 

हरियाणा: हरियाणा में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए यानि 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। जिन दुकानों को पूर्व में सम-विषम आधार पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी वे अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुल सकेंगी। मॉलों को कुछ खास शर्तों के साथ सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति होगी। कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे जैसा कि पहले भी घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में दैनिक “कोरोना कर्फ्यू” का समय रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पहले की ही तरह रहेगा।

 

  • राजस्थान : अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहने का आदेश दिया है।
  • गुजरात : गुजरात में नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की रियायत दी गई है। गुजरात में अब नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक है।
  • झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में 3 जून तक के लॉकडाउन लागू रखने की घोषणा की है।
  • बिहार में एक जून के बाद लॉकडाउन का स्वरूप क्या होगा, इसका निर्णय राज्य सरकार सोमवार को लेगी। इसको लेकर आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक बुलाई गई है।
  • पश्चिम बंगाल : यहां 15 जून तक कोरोना संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे।
  • ओडिशा सरकार ने राज्यव्यापी लॉकडाउन की अवधि 17 जून तक बढ़ा दी है। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए लॉकडाउन के साथ पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन में बंद भी रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने प्रदेश में जारी लॉकडाउन में छूट देने का फैसला किया। लॉकडाउन में ये ढील 1 जून से लागू होगी, इसके तहत प्रदेश में शनिवार, रविवार को छोड़कर हफ्ते में 5 दिन दुकानें खुलेंगी। पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में “कोरोना कर्फ्यू” के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद सप्ताहांत के दौरान पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा।

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। आउटडोर मार्केट और एरिया रोटेशन बेस पर खुलेंगे। सार्वजनिक परिवहन 50% क्षमता के साथ खुलेगा। तीन दिनों के लिए सैलून की दुकानें, पार्लर खुलेंगे। तीन दिनों तक शराब की दुकानें खुलेंगी। 25% क्षमता के इंडोर मॉल खुलेंगे। रेस्तरां केवल होम डिलीवरी के लिए होंगे। वीकेंड कर्फ्यू जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लागू रहेगा।

 

दक्षिण के राज्य 

  • तमिलनाडु लॉकडाउन को पहले ही सात जून तक बढ़ा चुका है।
  • पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
  • केरल सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये शनिवार को राज्यव्यापी लॉकडाउन एक सप्ताह यानि 9 जून तक बढ़ाने की घोषणा की।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर लोग सहयोग करें और कोरोना के मामलों में कमी आए तो लॉकडाउन को विस्तारित करने का सवाल ही नहीं उठता। कर्नाटक सरकार ने सात जून तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है।
  • आंध्र प्रदेश में तिरुपति और पूरे चित्तूर जिले में कोरोना कर्फ्यू को और सख्त किया गया है। प्रदेश में 1 जून से 15 जून तक तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा
  • तेलंगाना में लॉकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया।

 

पूर्वोत्तर राज्य

  • गोवा सरकार ने ‘कोरोना कर्फ्यू’ 7 जून तक बढ़ाने का निर्णय किया।
  • अरुणाचल प्रदेश के 7  जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी।
  • मणिपुर सरकार ने 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रखने का फैसला किया है।
  • मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है।
  • मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।
  • नगालैंड सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन 11 जून तक बढ़ा दिया है।
Delhi on the way to unlock from today faridabadnews faridabadnews24 Know the condition of your states where curfew and where rebate
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.