Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज से MP में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, देखे क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

आज से MP में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, देखे क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2021No Comments4 Mins Read

भोपाल :  आज 1 जून से सीएम शिवराज सिंह के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू ढ़ील दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। शिवराज सरकार की तरफ से सोमवार देर शाम नई गाइडलाइंस के अनुसार, फिलहाल पहले की तरह कई प्रतिबंध लागू रहेंग। वहीं कुछ एक चीजों में छूट दी गई है। प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया पॉजिटिविटी रेट के आधार पर तय की गई है। 5% से ज्यादा संक्रमण वाले और 5% से कम संक्रमण वाले जिलों के लिए अनलॉक की अलग-अलग गाइड लाइन रहेगी।

इन गतिविधियों में  रहेगा प्रतिबंध…
1. सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन और मेले आदि पर प्रतिबंध जारी।
2. स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेगें।
3. सिनेमा घर, शॉपिंग मॉल, व्यायाम शाला, जिम, स्विमिंग पूल, थियेटर, पिकनिक स्पॉट, बार, ऑडिटोरियम, सभागृह भी पहले की तरह बंद रहेंगे।
4. सभी धार्मिक पूजा स्थलों पर एक समय में सिर्फ 4 व्यक्ति ही उपस्थित रहेंगे।
5.  अंतिम संस्कार और मृत्युभोज में केवल 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
6. शादी समारोह में भी दोनों पक्षों को मिलाकर अधिकतम 20 लोगों की अनुमति।
7. किसी भी स्थान पर 06 से अधिक व्यक्ति एक साथ इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध।
8. पूरे प्रदेश में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 06 बजे तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा।
9. पूरे प्रदेश रोज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
10. अत्यावश्यक सेवाएं देने का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 100% अधिकारी और 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित हो सकेंगे।
इन गतिविधियों में छूट…
1. अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक मेडिकल इंश्योरेंस कंपनीज अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं पशु चिकित्सा अस्पताल खुले रहेंगे।
2. कैमिस्ट,  किराना दुकानें, फल और सब्जियां, डेयरी एवं दूग्ध केन्द्र, पशु आहार की दुकानें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानें खुली रहेंगी।
3. पेट्रोल, डीजल पंप, गैस स्टेशन, रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
4. मण्डी, खाद बीज, कृषि यंत्र की दुकानें एवं सभी कृषि गतिविधियों में छूट।
5. रेस्टोरेंट एवं भोजनालय को केवल टेक होम डिलिवरी के लिए छूट मिली है।
6. बैंक, बीमा कार्यालय एवं एटीएम भी खुलेंगे।7. लॉजिंग, होटल केवल आगन्तुकों के लिए रूम डाइनिंग के साथ खुलेंगे।
7. प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा केबल ऑपरेशन्स की सुविधा भी जारी रहेगी।
8. बैंक, इन्श्योरेंस, नॉन- बैंकिंग फाइनेंस कम्पनियां, सहकारी साख समिति, कैश मैनेजमेन्ट एजेन्सीज आदि का संचालन एवं आवागमन में भी छूट रहेगी।
9. इलेक्ट्रीशियन, मोटर मेकेनिक आई. टी सर्विस प्रोवाइडर प्लम्बर, कारपेंटर को भी आने जाने की छूट।
10. एम्बुलेंस, ऑक्सीजन टैंकर्स का सम्पूर्ण प्रदेश में आवागमन कर सकेंगे।
11. अस्पताल, नर्सिंग होम और टीकाकरण हेतु नागरिक और कर्मचारियों को आवागमन की छूट।
12. सार्वजनिक परिवहन, निजी बसों, ट्रेनों के माध्यम से सभी प्रकार के सामानों और माल की आवाजाही में भी छूट।
13. घरेलू सेवा देने वाले जैसे धोबी, ड्राइवर, हाऊस हेल्प/मेड, कुक आदि को भी आने जाने की छूट मिल गई है।
14. अब आमजन ई-कॉमर्स कम्पनियों से तथा अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों से होम डिलिवरी ले सकेंगे।
15. रेड जोन के बाहर के गांवों में समस्त मनरेगा कार्य, ग्रामीण विकास कार्य एवं अन्य विभागों के निर्माण कार्य तथा तेन्दूपत्ता संग्रहण के कार्य बहाल।
16.फायर बिग्रेड, टेली-कम्युनिकेशन, विद्युत प्रदाय, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन टैंकर, होम डिलिवरी सेवाएं, दूध एकत्रीकरण, वितरण, फल-सब्जी के परिवहन, डाक एवं कुरियर सेवाएं भी जारी रहेगी।
17. मोहल्लों, कॉलोनियों में एकल दुकानें और कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग की सर्विसेज भी सुचारु की जाएगी।
18. समस्त सिविल मरम्मत कार्य तथा नवीन कन्स्ट्रक्शन गतिविधियां भी की जा सकेगी।
19. परीक्षा केन्द्र आने एवं जाने वाले परीक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मी, अधिकारीगण भी आवागमन कर सकेंगे।
20. ऑटो, ई रिक्शा में 02 सवारी, टैक्सी, निजी 4 पहिया वाहन में ड्राइवर सहित 3 सवारी कोविड प्रोटोकॉल के साथ बैठा सकेंगे।
21. जिला स्तर पर परंपरागत लेबर मार्किट की कोविड प्रोटोकॉल के साथ सुविधा। 22. व्यक्तियों और वस्तुओं के राज्य के भीतर और बाहर आवागमन में भी छूट।
23. समस्त प्रकार के उद्योग एवं औद्योगिक गतिविधियां जारी।
24. उद्योगों में कच्चा माल, तैयार माल के आवागमन में भी छूट मिल गई है।
हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़े शब्दों में कहा है कि कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रतिबंध कड़ा रहेगा, जिले की जनता को वहां के प्रशासन द्वारा सूचित किया जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 see what will be open and what will be closed The unlocking process starts in MP from today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.