फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] इस कोरोना महामारी की दुसरी लहर मे गाँव भी नहीं बच सके हैँ बीते दिनों गाँवो मे काफी लोग कोरोना से सक्रमित हुए हैँ और मौते भी हुई हैँ. जिला प्रशासन के अलावा गैर सरकारी संस्थाये भी लोगों को मदद व जागरूक करने का काम कर रही हैँ इसी कड़ी मे काम करते हुए ग्राम विकास एवं स्वराज समिति (रजि.) द्वारा गाँव सदपुरा गाँव मे लगातार सेनीटाईजैशन, मास्क वितरण और लोगों को इस कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा हैँ, इस समिति के प्रधान जयप्रकाश शर्मा नें बताया कि हमारी संस्था के सदस्य लगातार पुरे गाँव को सेनीटाइज करने के साथ लोगों को मास्क और हैंड सेनीटाइजर भी बाँट रहे हैँ और यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा, गाँव मे यह अभियान प. ब्रह्मदत्त पटवारी जी के नेतृत्व मे, समिति के पदाधिकारी बाबूराम शर्मा, लखपत राम शर्मा, शिवदत्त शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा व सुखदेव शर्मा द्वारा किया जा रहा हैँ
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
