कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीएससी 12की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है । वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने इस फैसले का स्वागत किया है। बच्चों के नंबर किस आधार पर लगाये जायेंगे इस बारे में बैठक कर फैसला लिया जाएगा ।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के हालात को देखते हुए 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है । उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यह निर्णय लिया है । शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि बच्चों के नंबर किस प्रकार से लगाए जाएंगे इसके लिए अभी बैठक होनी है
मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कर विचार विमर्श किया जाएगा कि बच्चों के नंबर किस प्रकार से लगाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री जी ने निर्णय लिया है वह सही निर्णय है हमें वो निर्णय पूर्ण रूप से स्वीकार है । वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है । सरकार हर पहलू पर अच्छे से विचार विमर्श कर रही है । किसी भी बच्चे को परेशानी या फिर नुकसान नहीं होने दिया जाएगा ।
