फरीदाबाद विश्व भर में औद्योगिक नगरी के नाम से मशहूर है लेकिन इस शहर की लोकप्रियता अब इसके खिलाड़ी भी दिन दुगनी रात चौगनी बढ़ा रहे है । सेक्टर 10 की द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की छात्रा ने एक बार फिर देश का परचम विश्व भर में लहराया है ।बॉक्सर अनुपमा ने 25 मई से 31 मई तक दुबई में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया ।
कौन है अनुपमा के गुरु ?
अनुपमा के जीवन की यदि बात करें तो उन्होंने इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया इससे पहले भी अनुपमा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा चुकी है। अनुपमा पलवल जिले की यदुपुर गांव की रहने वाली है, अनुपमा के पिता पलवल के कंपनी में कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं।
फरीदाबाद की लोकप्रियता केवल औद्योगिक नगरी से ही नहीं बल्कि यहां से उभरते खिलाड़ियों की वजह से भी विश्व भर में लोकप्रिय होती जा रही है। फरीदाबाद की द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब से हर साल नए नए खिलाड़ी उभरते नजर आ रहे हैं। फरीदबाद का नाम अब खेल की दुनिया में भी प्रसिद्ध होता जा रहा है ।
