फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने 5 मई को बी के सिविल अस्पताल के सीएमओ फरीदाबाद डॉ रणदीप पुनिया से मुलाकात की उन्होंने फरीदाबाद के निजी अस्पताल हो रही लूट खसोट के बारे में चर्चा की थी और उन्हें लिखित में दी शिकायत दी थी कि सेक्टर 10 निवासी वी के शर्मा के पुत्र क्षितिज भारद्वाज जो की कोरोना से पीड़ित था उस को बल्ल्भगढ़ के जेनिथ अस्पताल में 25 अप्रैल से भर्ती किया था है और कोरोना से जूझ रहा है । परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी लेकिन वी के शर्मा अपने पुत्र क्षितिज भारद्वाज को बचाने के लिए रोजाना अस्पताल को 70 हजार जमा करा रहे थे अब तक उन्होंने 5 लाख 23 हजार 900 रुपए जमा करवा चुके थे लेकिन उस की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों से उधार लेकर उन्होंने अपने पुत्र का जैसे तैसे इलाज करवा रहे है । हालात यह थी की बाप आत्महत्या करने पर मजबूर था। क्योंकि उनके पास पैसा ही नहीं बचा था।
इस बात का पता चलते बलजीत कौशिक ने परिवार से मुलाकात की और उन्होंने परिवार के साथ बी के सिविल अस्पताल के सीएमओ फरीदाबाद डॉ रणदीप पुनिया से 5 मई को मुलाकात की और निजी अस्पताल पर जाँच की मांग की। इस को लेकर सी एम ओ ने तुरंत प्रभाव से जाँच के आदेश जारी किए और न्याय देने का आश्वासन दिया था। इस की जाँच बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल के एसएमओ को सौंप दी गई। सीएमओ ने कमेटी बनाकर इस मामले की जांच करी तो सही पाई गई। सीएमओ ने इस मामले कीजानकारी जिला उपायुक्त दे दी गई।जिला उपायुक्त ने बल्ल्भगढ़ में चल रहे जेनिथ अस्पताल में चल रहे कोविड सेंटर को हटा दिया गया। आज 2 जून को आखिरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल ही गया।जेनिथ अस्पताल द्वारा पीड़ित परिवार से लूटी गई रकम वापस मिल गई। पीड़ित परिवार ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव ,बलजीत कौशिक, बीके सिविल अस्पताल के सीएमओ व बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल के एसएमओ का आभार जताया।
इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहा कि की आज पुरे देश के गंभीर हालात है। जनता परेशान है भाजपा के मंत्री,विधायक, कार्यकर्ता घरों में घुसे बैठे है। कोरोना महामारी में सरकार ने गाइडलाइन जारी की थी की कोई भी निजी अस्पताल मरीजों से ज्यादा रकम नहीं वसूलेगा और उस के लिए रेट निर्धारित किये गए लेकिन इसके बावजूद निजी अस्पताल मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे है। आए दिन अखबारों में इन मामलो की ख़बर छपती है की अस्पताल ने मरीजों से मोती रकम वसूली लेकिन मोदी-मनहोर सरकार आंखे बंद करके बैठी है।श्री कौशिक ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी शैलजा के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्त्ता जनता की मदद करने में लगा है। उन्होंने कहाकि की कुमारी शैलजा ने सभी कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया है कि गरीब के साथ किसी भी तरह की कोई ना इंसाफी न हो और कही भी ना इंसाफी होती दिखाई दे उसका पुरजोर विरोध करना है और न्याय दिलाना है।
