फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कहावत सुनी होगी सिर मुंडाते ओले पड़े।ऐसा ही हाल बदमासी की सुरुवात करने वाले मोहित बैसला पर एन आईटी 86 विधानसभा फ़रीदाबाद में हुआ।अभी हाल ही में नंगला एनक्लेव पार्ट 2 के मनोज कुशवाह के साथ मोहित बैसला और इसके अन्य साथियों ने ड्यूटी से आते समय रास्ते मे मोबाइल और पैसे छीन लिए थे और मारपीट की थी।जिसका मुकदमा सारण थाने में दर्ज हुआ और कुछ आरोपी पकड़ पुलिस ने जेल भेज दिए और फिर दूसरी सुरुवात महेश पंडित के लड़के को अपहरण करके पेट्रोल पंप सोहना रोड पर ले जाकर मारपीट की।जिसकी सूचना क्षेत्रवासियों ने आम आदमी पार्टी से एन आईटी विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव को दी और कहा कि मोहित बैसला ने अपना कुछ असामाजिक लड़को का गैंग बनाकर कालोनी में गरीब,मजदूर तबकों को परेशान कर रहा है और आये दिन लोगों के साथ मारपीट करता है और ड्यूटी से आने वाले मजदूरों के पैसे छीन लेता है।जिस बारे में प्रवासी नेता संतोष यादव ने तुरंत आला पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और मोहित बैसला और इसके अन्य साथियों पर जिसमे धारा 120 बी,365,148,149,188,365,323,427,506 में मुकदमा दर्ज सारण थाने में हुई।अभी मोहित बैसला फरार है और इसके कुछ साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर नीमका जेल भेज दिए हैं।और पुलिस अधिकारियों के साथ संतोष यादव और पीड़ित पक्ष महेश ,समाजसेवी जगदीश नेताजी और देवेंद्र,राजबीर शर्मा,समाजसेवी तुलाराम शास्त्री वारदात वाली जगह का दौरा किया और पर्वतीया पुलिस चौकी इंचार्ज और सारण थाने के sho ने कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले जेल जाएंगे और जल्दी ही बचे आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजेंगे।और समाजसेवी संतोष यादव ने पीड़ित पक्ष को सांत्वना दिया कि और कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की गुंडागर्दी बर्दास्त नहीं करेंगे और कालोनीवासी के साथ पूरी मदद करेंगे।और जब तक आरोपियों को सजा नहीं हो जाती तब साशन प्रसाशन से इसकी आवाज उठाकर मांग करते रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
