Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा : 15 जून तक आएगा 10वीं कक्षा का परिणाम, आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा : 15 जून तक आएगा 10वीं कक्षा का परिणाम, आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा 12वीं का रिजल्ट

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर शीघ्र घोषित किया जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे। 10वीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर देंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी हालात परीक्षा करवाने के अनुकूल नहीं हैं। लेकिन यदि कोई बच्चा परीक्षा देना चाहता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर ऐसे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कॉलेजों में दाखिले को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में यूजी प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव होगा। संभव है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया दिसंबर तक चले।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बच्चों की परीक्षा सीबीएसई के दूसरे ऑप्शन (ऑब्जेक्टिव) के अनुसार लेने का फैसला किया था। मगर अब सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दिए जाने के बाद हरियाणा बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।

पिछले साल नवंबर तक चले थे कॉलेजों में दाखिले
पिछले साल भी कॉलेजों में दाखिले कोरोना संक्रमण की पहली लहर के चलते नवंबर तक चले थे। दूसरी लहर और ज्यादा घातक होने के कारण यह काबू आने में ज्यादा समय लग रहा है। इसी के चलते 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। संभव है कि इस बार कॉलेजों में दाखिले दिसंबर तक किए जाएं।

12वीं कक्षा में विद्यार्थी
संकाय         लड़के    लड़कियां    कुल
कला          84345    80409    164754
वाणिज्य      11814    13747    25561
विज्ञान        22548    14722    37270
नोट: इसके अलावा बोर्ड में 9452 ने प्राइवेट और 22548 विद्यार्थियों ने री-अपीयर के लिए भी अप्लाई किया है।

10 हजार बच्चे लेते हैं हर साल दाखिला
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत भिवानी और चरखी दादरी जिले के लगभग 60 निजी और सरकारी कॉलेज आते हैं। इनमें हर वर्ष यूजी प्रथम वर्ष में लगभग 10 हजार बच्चे भाग लेते हैं। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय उत्तर महानिदेशालय और यूजीसी के निर्देशों का पालन करते हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।

सरकार द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा न लेने के निर्देश दिए गए हैं। अब विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में 12वीं कक्षा में आर्ट्स, कॉमर्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल के विद्यार्थी हैं। सभी के लिए एक पैटर्न से रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सकता। विद्यार्थियों के साथ गलत न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने के बाद ही हम 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के बारे में कुछ कह पाएंगे।

 

12th result will be made on the basis of internal assessment faridabadnews faridabadnews24 Haryana: 10th class result will come by June 15
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.