12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा पहले ही स्थगित कर दी गई है। अब राज्य सरकार केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेगी। यही नहीं इंटरनल असेसमेंट के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
12वीं कक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत करीब 2.40 लाख विद्यार्थी हैं। केंद्र ने एक जून को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके बाद हरियाणा में भी 12वीं की हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। दूसरी ओर दसवीं परीक्षा का परिणाम भी 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। यदि कोई बच्चा परीक्षा देना चाहता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर ऐसे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
