बाले का नगला क्षेत्र में 59 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी दौलत राम ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घर में उनकी पत्नी व बेटा अलग कमरे में पहले फ्लाेर पर साे रहे थे, जबकि नीचे दौलत राम ने सुसाइड कर लिया। परिवार सदस्यों ने सुबह शव पंखे से झूलता देखा ताे शाेर मचाया, जिसके बाद पड़ाेस के लाेग इकट्ठा हाे गए। मामले की जानकारी तोपखाना चौकी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन की। मगर इस दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी जांच की जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की, मगर सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताते हैं कि दौलत राम की पत्नी व बेटा पिछले माह कोरोना पॉजिटिव थे जिस वजह से वह अलग कमरे में रह रहे थे, मगर बाद में वह निगेटिव हो गए थे।
