यमुनानगर : यमुनानगर में 12 वर्षीय किशोरी के पांच माह के गर्भवती होने का मामला सामने आया है । पेट में दर्द होने की शिकायत पर किशोरी की मां उसे अस्पताल में लेकर गई। जहां शक होने पर डाक्टरों ने जांच की, तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोरी की काउंसलिंग की तो पता चला घर मे ही रहने वाले व्यक्ति, जिसे वह ताऊ कहती है, ने यह घिनौना काम किया है ।
बताया जा रहा है कि पांच साल पहले किशोरी का परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से यहां गांव में मजदूरी के लिए आये थे। उन्हें यहां पर करीब 50 वर्षीय अधेड़ लेकर आया था। दिन में किशोरी के माता पिता व भाई मजदूरी के लिए चले जाते थे। इस दौरान वह घर पर अकेली रहती थी।जिसका फायदा उठाकर अधेड़ उसके साथ संबंध बनाता रहा। किसी को बताने पर उसे धमकी देकर चुप करा देता था। किशोरी को दो दिन पहले पेट दर्द की शिकायत हुईजिस पर उसकी मां उसे रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए लेकर गई। चाइल्ड लाइन की निदेशिका डा. अंजू वाजपेई ने बताया कि मामले का पता लगते ही उनकी नटीम सरकारी अस्पताल में पहुंची। किशोरी की काउंसलिंग की गई। काफी कोशिशों के बाद किशोरी ने सच बताया।
