Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi Weather : ना तपन-ना लू, जून में भी ‘ठंडी’ है दिल्ली, राजधानी के बदले मिजाज से वैज्ञानिक भी हैरान

Delhi Weather : ना तपन-ना लू, जून में भी ‘ठंडी’ है दिल्ली, राजधानी के बदले मिजाज से वैज्ञानिक भी हैरान

faridabadnews24By faridabadnews24June 4, 2021No Comments3 Mins Read

कोरोना महामारी के बीच मौसम के बदले मिजाज ने भारतीयों को परेशान कर दिया है। कभी गर्मी-कभी बारिश से मौसम वैज्ञानिक भी काफी हैरान है। फिलहाल देश में ‘मानसून सीजन’ स्टार्ट हो चुका है। गुरुवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से केरल और उसके आस-पास के राज्यों में बारिश का दौर भी जारी है। तो वहीं इसी बीच वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली बात कही है।

दिल्‍ली में ‘हीटवेव’ देखने को नहीं मिलेगी

मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि जो आसार हैं, उससे तो यही लगता है कि इस बार दिल्‍ली में ‘हीटवेव’ देखने को नहीं मिलेगी और अगर ऐसा हुआ तो दिल्‍ली में गर्मी का यह पहला सीजन होगा जिसमें एक दिन भी ‘लू’ न चले, हालांकि मार्च में ही मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है और अप्रैल और मई के पहले हफ्ते में ये बात सही भी लगी थी लेकिन बैक टू बैक आए चक्रवातों की वजह से इस बार दिल्ली के मौसम में आश्चर्यजनक रूप से परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

दिल्ली गर्मी में भी ठंडी ही नजर आ रही है

आईएमडी ने कहा कि हर साल मई-जून में दिल्ली में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलता है। तपती दिल्ली का सामना करना आसान नहीं होता है लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली गर्मी में भी ठंडी ही नजर आ रही है। मालूम हो कि 1 मार्च और 3 जून के बीच दिल्‍ली में एक दिन भी ‘लू’ नहीं चली है।

जून के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में मानसून दस्तक देगा

IMD के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि ‘ऐसा मौसम अचरज में डाल रहा है। जहां इस महीने में दिल्ली 48-50 डिग्री पर तपती है, वहां इस बार वो काफी ठंडी है। फिलहाल हमें जून महीने का इंतजार करना होगा, तब ही मालूम चलेगा कि मई-जून में दिल्ली कितनी ठंडी रही है।’ मालूम हो कि जून के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में मानसून दस्तक देगा, तब तक राजधानी में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।

आज यहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली , यूपी, कर्नाटक, आंध्रा, केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है, आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में इस हफ्ते मौसम सुहाना ही रहने वाला है, उसने कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी में जमकर बादल बरस सकते हैं। तो वहीं बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में ‘येलो अलर्ट’ जारी है।

Delhi is 'cold' even in June Delhi Weather: Neither heat nor heat faridabadnews faridabadnews24 scientists are also surprised by the mood instead of the capital
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.