यूपी के एटा से एक अजीब गरीब मामला सामने आया है। दुल्हन के घर शादी वाले दिन दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। एक के गले में दुल्हन ने जयमाला डाली और दूसरे संग विदा हो गई। इसके बाद दूल्हे के घरवालों ने हंगामा काटा और पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके चलते दुल्हन के पिता और चाचा को गिरफ्त में ले लिया गया।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली देहात के एक गांव का है। जहां गुरुवार को एक लड़की की बारात आनी थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वही दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। दो दो बारातें एक साथ देखकर गांव वाले हैरत में पड़ गए। खबर के मुताबिक पहली गांव नरौरा से बारात लेकर आए दूल्हे से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया। गांव जिन्हैरा से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। हंगामा काटने के बाद सभी बाराती चले गए।
दुल्हन की विदाई होने से नाराज दूल्हे के घरवाले अपने घर जाने के बजाए कोतवाली देहात पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में बात चल रही है। दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को दिए गए सामान को वापस करने मांग कर रहा है।
ठगी होने की चर्चाएं
गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। हर किसी के जुबां पर यह शादी है। कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है। कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है। बहराल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है। निर्णय जो भी लेकिन हर किसी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर लगी हुई है।
