तकरीबन एक साल से बंद हो चुका जियो का सबसे सस्ता 98 रुपए वाला प्लान एक बार फिर से आ गया है। आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के प्लान की जो जियो से सस्ता होने के साथ साथ बेहतर भी है।
अगर सुविधाओं की बात करें तो बीएसएनएल का 97 रुपए वाला प्लान जियो के सबसे सस्ते 98 रुपए वाले प्लान को पीछे छोड़ देगा। आइए जानते हैं दोनों प्लान्स में क्या है अंतर –
कॉलिंग: दोनों ही कंपनियां देशभर में अपने सभी यूजर्स को असीमित वॉयस कॉलिंग सेवा ऑफर करती हैं।
वैलिडिटी: बीएसएनएल के 97 रुपये वाला प्लान 18 दिनों की वैधता के साथ आता है, जबकि रिलायंस जियो का 98 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
डेटा: बीएसएनएल का ये प्लान यूजर्स को रोज 2GB (FUP) डेटा प्रदान करता है। जबकि Jio का प्लान रोज 1.5GB डेटा देता है। जिसके हिसाब से BSNL के 97 रुपये वाले प्लान के साथ, यूजर्स को 36GB डेटा मिलता है। वहीं Jio के 97 रुपए वाले प्लान के साथ यूजर्स को टोटल 21GB डेटा मिलता है।
नेटवर्क: इस मामले में बेहतर नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते रिलायंस जियो बीएसएनएल से अच्छा है। इसके उपयोगकर्ताओं को बीएसएनएल के नेटवर्क की तुलना में देशभर में बेहतर कवरेज और डेटा स्पीड मिलेगी। दूसरा, बीएसएनएल के उपयोगकर्ताओं को अधिकांश समय 3जी स्पीड मिलती है क्योंकि BSNL के पास 4जी नेटवर्क नहीं है।
अन्य सर्विस: जियो के प्लान के साथ अन्य लाभ भी शामिल हैं, जैसे कि JioCinema, JioCloud, JioTV और बहुत कुछ। वहीं बीएसएनएल के प्लान के साथ सिर्फ लोकधून कंटेंट मुफ्त मिलता है।
वैलिडिटी और डेटा के मामले जहां BSNL Jio से अच्छा है तो वहीं नेटवर्क की क्वालिटी और डेटा स्पीड रिलायंस जियो अच्छी है। अब अगर आपको कॉलिंग की ही जरूरत है और औसत जरूरत के लिए डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो बीएसएनएल आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है।
