कोरोना महामारी के चलते सरकार ने गरीबों को फ्री राशन देने का ऐलान किया था। इसी क्रम में कई राज्य सराकरें अपने नागरिकों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करा रही हैं। आपके पास यदि राशन कार्ड है तो आपनीस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो भी मायूस होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अब घर बैठे अपने स्मार्टफोन से राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इस सुविधा के लिए सभी राज्यों ने अपनी अपनी वेबसाइट बनाई है। आप जिस राज्य के रहने वाले हैं उसकी वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दीजिए।
जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अगर बिहार के रहने वाले hindiyojana।in/apply-ration-card-bihar/ को एक्सेस कर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं तो https://fcs।up।gov।in/FoodPortal।aspx par जाकर अपना फार्म भर सकते हैं और महाराष्ट्र के आवेदक mahafood।gov।in पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
>> इसके बाद Apply online for ration card वाले लिंक पर क्लिक करें।
>> आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिया जा सकता है।
>> राशन कार्ड के लिए आवेदन का शुल्क 05 रुपये से लेकर 45 रुपए तक है। आवेदन भरने के बाद शुल्क जमा करें और एप्लीकेशन सबमिट कर दें।
>> फील्ड वेरिफिकेशन होने के बाद यदि आपका आवेदन सही पाया जाता है तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
भारत के नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो। 18 वर्ष से कम उम्र वालों का नाम पेरेंट्स के राशन कार्ड में शामिल किया जाता है।
जरूरी डॉक्युमेंट्स
आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, सरकार के द्वारा जारी किया गया कोई आई कार्ड, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, पते के प्रमाण के तौर पर बिजली बिल, गैस कनेक्शन बुक, टेलिफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, रेंटल एग्रीमेंट जैसे डॉक्युमेंट भी लगेंगे
