Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज सिर्फ 64 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, कोरोना की टूटी कमर

आज सिर्फ 64 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, कोरोना की टूटी कमर

faridabadnews24By faridabadnews24June 4, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  जिला के लोगों के लिए आज अच्छी खबर रही 2 महीने बाद पहली बार कोरोना के मामले 100 से नीचे आए । गुरुवार को जिला में 64 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए। जिला का कोरोना को हराकर बाउंस बैक करने का यह क्रम लगातार चौथे सप्ताह से निरंतर अठाईसवें दिन  जारी रहा है। इसमें एक अच्छी खबर यह भी है की वीरवार को जिला में  144 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो अपने घरों को लौटे।

लगातार अठाईसवें दिन कोरोना को हराने वालों की संख्या संक्रमित से ज्यादा होने पर फरीदाबाद जिला वासी लगातार राहत की सांस ले रहे है। जिला वासियों को अब यह उम्मीद बंध गई है कि सभी के सहयोग और सतर्कता से वैश्विक महामारी कोराना का प्रकोप जिला में निरन्तर बहुत कम होता नजर आ रहा है। फरीदाबाद वासियों द्वारा सावधानी बरतने और लॉकडाउन बढाने की वजह से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में बड़ी सफलता मिल रही है।

आज वीरवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 538713 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 532304 हो गई है।

इसके अलावा 99241 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है। अब तक जिला फरीदाबाद में कोराना 297 पोजिटिव केसों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इनमें से  लोग स्वस्थ होकर कोराना को मात दे चुके हैं।

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि होम आईसोलेशन पर जिला मे 355 लोगों को रखा गया है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 652 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 313 टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 856470 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99241 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 756082 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में  1147 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है।  जिला फरीदाबाद में आक्सीजन पर 142 और वेन्टीलेटर पर 21 केस है।  जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 11.6 प्रतिशत है।जबकि रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.6 प्रतिशत है।

इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। वीरवार को भी कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है। आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद जिला में कुल एक्टिव केसों की संख्या 652 है जिनमें से 355 मरीज होम आइसोलेशन में है अर्थात वे अपने घर पर ही रह कर स्वस्थ हो रहे हैं। जिला फरीदाबाद वासी एक लाख लोगों में से 47581 लोग कोविड टेस्टिंग करवा रहे हैं।

उपायुक्त यशपाल ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें  या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने  मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था भी की है।

Corona's broken back faridabadnews faridabadnews24 Today only 64 people's report came positive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.