Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एग्रीगेट ट्रांसमिशन एंड कमर्शियल घाटे में दिखी गिरावट, DHBVN की बड़ी उपलब्धि

एग्रीगेट ट्रांसमिशन एंड कमर्शियल घाटे में दिखी गिरावट, DHBVN की बड़ी उपलब्धि

faridabadnews24By faridabadnews24June 4, 2021No Comments3 Mins Read

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की कर्तव्यपरायणता, परिश्रम व प्रयासों के फलस्वरूप इस वर्ष एग्रीगेट ट्रांसमिशन एंड कमर्शियल (ए.टी. एंड सी) घाटे में 2.87 प्रतिशत की कमी आई है। निगम के ए.टी. एंड सी. लॉसिस पिछले वर्ष की तुलना में 16.50 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 13.63 प्रतिशत के स्तर पर आ गए हैं ।

यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ० बलकार सिंह ने बताया कि ए.टी.एंड सी. लॉसिस को कम से कम स्तर पर लाने के लिए निगम द्वारा विशेष अभियान चलाए गए, जिसके तहत सभी उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत के अनुसार बिल जारी करवाना और वर्तमान बिल के साथ-साथ बकाया बिल राशि को भरवाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।

जिसके लिए उपभोक्ताओं में भी बिल भरने के लिए काफी उत्साह देखा गया। इसके अतिरिक्त सरकारी विभागों से भी बिजली बिल की बकाया राशि भरवाई गई, जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया, उनके कनैक्शन काटने का अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि ए.टी.एंड सी. लॉसिस का एक बड़ा कारण बिजली चोरी भी है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष टीमें गठित करके बिजली चोरी पकड़ने के अभियान भी चलाए गए, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग की गई।

निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की तत्परता का परिणाम है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 48729 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए, जिससे 16298.67 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया जोकि पिछले वर्ष से लगभग दोगुना है और इसमें से इस वर्ष लगभग 8280.79 लाख रूपये जुर्माना राशि वसूल भी हो गई , जिससे निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई। बिजली चोरी पर अंकुश लगने से जहां एक ओर बिजली क्षमता में सुधार हुआ है वहीं दूसरी ओर लाइन लॉस भी कम हुए हैं।

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान कोविड -19 महामारी जैसी विषम परिस्थितियों और इसी दौरान विभिन्न सरकारी विभागों से बकाया बिजली बिल की पूरी राशि की अदायगी न होने के बावजूद भी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा व परिश्रम से कार्य करते हुए निगम हित में उत्साहजनक परिणाम दिए हैं और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए ए.टी.एंड सी. लॉस 13.63 प्रतिशत तक लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।लॉसिज कम करने की दिशा में उठाए गए उपरोक्त कदमों के फलस्वरूप ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की स्थिति में सुधार हुआ है।

डॉ० बलकार सिंह ने बताया कि ए.टी.एंड सी. लॉस कम करने के लिए जहां बिजली के बकाया बिलों की अदायगी के लिए और बिजली चोरी न करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं बिजली सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है और उपभोक्ताओं से भी अपील करता है कि चोरी न करें और बिजली बिलों का समय पर भुगतान करते रहे, जिससे उन्हें भी जुर्माना से छुटकारा मिलेगा और निगम आपके लिए और बिजली सुविधाएं देने में सक्षम होगा।

a major achievement of DHBVN Decline in aggregate transmission and commercial losses faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.