Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » उत्तर प्रदेश की शान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सबसे खास दिन, कभी एक झगड़े से हुई थी CM योगी की सियासत में एंट्री

उत्तर प्रदेश की शान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सबसे खास दिन, कभी एक झगड़े से हुई थी CM योगी की सियासत में एंट्री

faridabadnews24By faridabadnews24June 5, 2021Updated:June 5, 2021No Comments4 Mins Read

आज देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Birthday) का 49वां जन्मदिन है. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड में हुआ था। उनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। आनन्द सिंह बिष्ट के घर जन्मे योगी आदित्यनाथ के सात भाई बहन हैं. आदित्यनाथ अपनी तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद अपने पिता की पांचवी संतान हैं। योगी के दो छोटे भाई और भी हैं।

अजय सिंह बिष्ट ने प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय स्कूल में करने के बाद 1987 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की फिर जब वह डिग्री कालेज में आए तो यहां आकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। इस बीच अयोध्या आंदोलन शुरू हो गया तो वह इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने लगे।

उत्तराखंड क्षेत्र के श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से अजय सिंह बिष्ट ने गणित में बीएससी पूरा किया। पढ़ाई के प्रति बेहद लगनशील अजय सिंह बिष्ट नें गणित में एमएससी की पढ़ाई की। इस दौरान जब गुरु गोरखनाथ पर शोध करने के लिए वह गोरखधाम आए तो यहां अपने रिश्तेदार और सांसद महंत अवैद्यनाथ के संरक्षण में रहने लगे। इस दौरान उनका घर परिवार से वैराग्य हो गया। इसके बाद महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा लेकर पूरी तरह से सांसरिक जीवन से मोह खत्म कर गोरखधाम पीठ से जुड़ गए।

26 साल की उम्र में बने सांसद इस बीच राजनीति गतिविधियों में वह लगातार हिस्सा लेते रहे। लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में महंत अवैद्यनाथ के दिशा निर्देशन में काम करते हुए 1998 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े। जब वह लोकसभा का यह चुनाव जीते तो उस समय उनकी उम्र केवल 26 साल की थी। यह चुनाव उन्होंने महंत अवैद्यनाथ के सीट छोड़ने के कारण लड़ा था।

वह बारहवीं लोकसभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे। इसके बाद इसी सीट से 1999 में वह गोरखपुर से फिर से सांसद चुने गए। इसी बीच पूर्वांचल में साम्प्रदायिक टकराव और वर्ग विशेष की बढ़ती हिंसात्मक घटनाओें को देखकर सांसद आदित्यनाथ ने अप्रैल 2002 में हिन्दू युवा वाहिनी बनायी। केंद्र में अटल विहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान ही उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए जमकर खून पसीना बहाया और खुद भी तीसरी बार गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव जीता।

जब सीएम योगी पर हुआ जानलेवा हमला उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान ही 7 सितंबर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था जिसमें वह बाल-बाल बचे। यह हमला इतना बड़ा था कि सौ से भी अधिक वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया।

इसमें दर्जनो लोग घायल हुए फिर सांसद आदित्यनाथ को गोरखपुर दंगों के दौरान तब गिरफ्तार किया गया जब मोहर्रम के दौरान हुई फायरिंग में एक हिन्दू युवा की जान चली गयी। अगले दिन उन्होंने शहर के मध्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने की घोषणा की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से मना कर दिया। आदित्यनाथ ने भी इसकी चिंता नहीं की और हजारों समर्थकों के साथ अपनी गिरफ़्तारी दी।

इसके बाद सांसद योगी आदित्यनाथ की हिन्दुत्ववादी पहचान और बढ़ने लगी। 2009 में वह एक बार फिर 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2014 में पांचवी बार दो लाख से ज्यादा वोटों से लोकसभा का चुनाव जीते। 12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहां का महंत बनाया गया।

दो दिन बाद इन्हें नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया। फिर जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में थे और इस दौरान उन्होंने अंधाधुध चुनावी सभाएं की। भाजपा को पूरे प्रदेश में अकेले 312 सीटें मिलीं। इसके बाद 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

 

news source from : indianewsnext

faridabadnews faridabadnews24 The most special day of Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ji
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.