हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार द्वारा प्रदेश के बीपीएल परिवारों को 250 रुपये मासिक देने का एलान किया गया है।
जिसके चलते अब हरियाणा में 11 लाख परिवारों के खातों में सरसों के तेल की एवज में 250 रुपये प्रतिमाह किये डीबीटी से ट्रांसफर किये जाने है। हैफेड के पास सरसों के तेल का पर्याप्त स्टॉक ना होने के कारण सरकार ने निर्णय लिया है।
बता दें कि हरियाणा सरकार ने कल ही बीपीएल परिवारों को मिलने वाला सरसों का तेल बन्द कर दिया था, जिसके बाद सरकार ने अब गरीब जनता को थोड़ी राहत दने का काम किया है।
news source from : yuva haryana

