Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें एक्सपर्ट की राय, दही के साथ इन चीजों को मिलाकर खाने से घटेगा वजन और बढ़ेगी इम्युनिटी

जानें एक्सपर्ट की राय, दही के साथ इन चीजों को मिलाकर खाने से घटेगा वजन और बढ़ेगी इम्युनिटी

faridabadnews24By faridabadnews24June 5, 2021Updated:June 5, 2021No Comments3 Mins Read

फूड का बेहतरीन पार्टनर दही है। दही एक स्वादिष्ट और शीतलता प्रदान करने वाला फूड है। लेकिन अगर हम कहें कि दही के साथ कुछ चीजें मिलाकर खाएंगे, तो आप वेट लॉस कर सकते हैं और साथ में इम्युनिटी भी बढ़ा सकते हैं। क्या आप हमारी बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह का मानना भी है। एक्सपर्ट के मुताबिक दही में कुछ खास चीजों को मिलाकर सिर्फ वेट लॉस या इम्युनिटी ही नहीं बढ़ाई जा सकती है, बल्कि और भी फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि दही के साथ क्या मिलाने से कौन-से फायदे प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन पहले जान लेते हैं कि दही में कौन-से पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।

दही में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं? (Nutrition in Curd)
कंसल्टेंट डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह के मुताबिक दही के अंदर निम्नलिखित पोषण मौजूद होता है। जैसे-

  • हेल्दी बैक्टीरिया
  • लैक्टिव एसिड
  • विटामिन बी12
  • विटामिन बी6
  • राइबोफ्लेविन
  • कैल्शियम
  • आयरन, आदि

दही के साथ मिलाकर क्या खाना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट व डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह के मुताबिक नीचे बताई गई चीजों से कई बीमारियों में राहत प्राप्त की जा सकती है। जैसे-
थायरॉइड के लिए सौंफ
एक्सपर्ट के मुताबिक दही के साथ सौंफ का पाउडर मिलाकर खाने से थायरॉइड की समस्या कम होती है। थायरॉइड में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। सौंफ में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इसलिए दही में मौजूद कैल्शियम और सौंफ को साथ खाने से थायरॉइड में फायदा पाया जा सकता है।

वेट लॉस के लिए मेथी
डॉ. रंजना के अनुसार, दही में मेथी का पाउडर मिलाकर खाएं। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। दही में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। वहीं, मेथी में फाइबर, अत्यधिक भूख को कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो फैट जमने की प्रक्रिया को कम करते हैं। इसलिए दही के साथ मेथी पाउडर मिलाकर खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी
एक्सपर्ट के मुताबिक दही और हल्दी पाउडर के मिश्रण का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। दही में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसी तरह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में हल्दी भी मदद कर सकती है।

ब्लड प्रेशर, पाइल्स, पाचन के लिए भी फायदेमंद है दही
डाइटिशियन डॉ. रंजना के मुताबिक, दही का सेवन ब्लड प्रेशर, पाइल्स व पाचन प्रक्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी दिक्कतें जैसे पाइल्स आदि में दही का सेवन बिना किसी डर के किया जा सकता है।

news source from : zeenews

 

eating these things with curd will reduce weight and increase immunity faridabadnews faridabadnews24 Know the opinion of experts
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.