
आमतौर पर जब किसी के साथ कोई जुर्म होता है तो उसके लिए सबसे बड़ा सहारा पुलिस का होता है। लेकिन इस मामले में तो पुलिस खुद जुर्म करने वाली है। यहां पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात कमलाकांत ने 14 साल की नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामला बिहार के गया जिले का है। डीएसपी की इस काली करतूत से खुद डीएसपी की पत्नी ने तनुजा ने पर्दा उठाया है। इस मामले में हैरानी करने वाली बात यह है कि बच्ची ने रेप की शिकायत 3 साल बाद की है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि 2017 में दशहरा के समय इमामगंज थाना क्षेत्र में उसके साथ तत्कालीन डीएसपी ने दुष्कर्म किया था। बच्ची ने बताया की वारदात वाले दिन वह तत्कालीन डीएसपी कमलाकांत के सरकारी आवास में रुकी हुई थी।
पॉक्सो के विशेष जज नीरज कुमार के निर्देश पर पीड़ित युवती का बयान मंगलवार को बयान दर्ज कराया गया है। जिसमें पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताते हुए तत्कालीन डीएसपी कमलाकांत प्रसाद के खिलाफ आरोप की पुष्टि की है। मामले की पुष्टी होने पर सीआईडी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जिला एसएसपी आदित्य कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय और सीआईडी के आदेश पर पूर्व डीएसपी कमलाकांत प्रसाद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। सीआईडी पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। वर्तमान में आरोपी डीएसपी पटना में कार्यरत हैं। पीड़िता गया के इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
news source from : chopaltv
