धावक मिल्खा सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बीते दो दिन पहले ही फिर से ICU में भर्ती कराया गया था। लेकिन जब से मिल्खा सिंह की तबीयत खराब हुई है। तभी से कई तरह की खबरें चलाई जा रही है। जिसके मद्देनजर उनके परिवार द्वारा अफवाहें ना फैलाने की अपील की गई है।
मिल्खा सिंह के परिवार वालों ने कहा कि अफवाहें न फैलाएं और परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखें। मिल्खा सिंह की तबीयत को लेकर समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। बता दें कि अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिल्खा सिंह की हालत में सुधार हुआ है। अब उनकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।
बता दें कि मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल समान्य हो चुका है। अब वो खाना भी ठीक से खा पा रहे हैं और स्टाफ से बात भी कर रहे हैं। हालांकि बीते शुक्रवार शाम तक उन्हें ऑक्सीजन स्पोर्ट पर ही रखा गया था।
