साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार गुरमीत राम की तबीयत बिगड़ने के चलते पहले रोहतक पीजीआई में टेस्ट करवाया गया था। वहीं आज फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया है। यहां पर आज राम रहीम की मेडिकल जांच होनी है। मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को आज सुबह करीब 10 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लेकर जाया गया है। राम रहीम के टेस्ट पूरे होते ही सुनारिया जेल वापिस ले जाया जाएगा।
जानकारी दें दें कि इससे पहले भी राम रहीम के रोहतक पीजीआई में टेस्ट करवाए गए थे। वहीं बीते कुछ दिन पहले ही राम रहीम की तबीयत बिगड़ने की वजह से सुबह करीब छह बजे ही पीजीआई लेकर पहुंचे थे।
वहीं इससे पहले राम रहीम को एक दिन की पैरोल भी दी गई थी जिसमें राम रहीम को वापस शाम को लौटना पड़ा था, लेकिन बताया जा रहा था कि राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिली थी। बावजूद इसके 12 घंटे में ही जेल वापसी हो गई थी।
गौरतलब है कि पिछली बार राम रहीम को पैरोल दिये जाने के बाद स्वर्गीय पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने भी सवाल खड़े किये थे और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसे खूंखार कैदी को पैरोल देकर वापस सिरसा लाना चाहती है।
news source from : punjabkesari
